फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' का जलवा बरकरार, 'धुरंधर 2' के बाद अब 'दंगल' के रिकॉर्ड पर नजर; 25वें दिन की इतनी कमाई

Sun, 29 Nov 2026 06:38 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर की 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। 
  • फिल्म ने कमाई के मामले में अब 'धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है। 
  • जानिए फिल्म ने आज रविवार को कितना कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' रिलीज के बाद से ही बेहतरीन कमाई कर रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। जानिए 'रामायण' ने रिलीज के 25वें दिन कितनी कमाई की है। 
विज्ञापन


रविवार को की इतनी कमाई
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 25 दिन हो चुके हैं, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी बरकरार है। फिल्म ने 25वें दिन भी यानी सोमवार को 11.14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 1,026.34 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 1,225.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वर्ल्वाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने दुनियाभर में 1,814.55 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि, फिल्म के भारत में फाइनल कलेक्शन के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

रामायण और धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' को छोड़ा पीछे
  • फिल्म ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है।
  • 'धुरंधर 2' ने अपने लाइफटाइम रन में 1813.39 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • 'रामायण' ने इस कमाई को 25 दिनों के अंदर पार कर लिया है।
  • इसके साथ ही 'रामायण' दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

फिल्म दंगल - फोटो : ट्विटर : @BeingSalmanKhan
अब दंगल के रिकॉर्ड पर नजर
अब इस लिस्ट में 'रामायण' के सामने सिर्फ आमिर खान की फिल्म 'दंगल' है, जिसने दुनियाभर में 2070.30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। यानी 'रामायण' को पहले नंबर पर पहुंचने के लिए अभी इस आंकड़े को पार करना होगा।
विज्ञापन

किंग - फोटो : सोशल मीडिया
अभी नहीं है बड़ी फिल्मों से मुकाबला
  • आने वाले दिनों में भी 'रामायण' के पास बॉक्स ऑफिस पर कमाई बढ़ाने का मौका है।
  • फिल्म को 4 दिसंबर को सलमान खान की वॉर फिल्म 'मातृभूमि' और 24 दिसंबर को शाहरुख खान की एक्शन ड्रामा 'किंग' के रिलीज होने तक किसी बड़ी फिल्म से मुकाबला नहीं करना है।
  • ऐसे में देखना होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में कितनी कमाई करती है।
  • अगर फिल्म दुनियाभर में 2000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेती है, तो यह ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन जाएगी।

ये भी पढ़ें- रामायण: किसकी जिद पर अमित शाह ने देखी रणबीर की फिल्म? निर्माता ने किया खुलासा; ऐसा था गृह मंत्री का रिएक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें