फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: फिल्म से सामने आया ‘जटायु’ का पोस्टर, अलग अंदाज में दिखेगा यह महत्वपूर्ण पात्र; जानें क्या होगा खास?

Tue, 13 Oct 2026 03:05 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jatayu Character Revealed:  नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामयण’ से महाकाव्य के एक प्रमुख किरदार का पोस्टर जारी हुआ है। इतना ही नहीं इस किरदार को फिल्म में एक अलग तरह से पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने ‘जटायु’ से पर्दा उठा दिया है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। इस किरदार को फिल्म में एक खास एक्टर की आवाज मिलने वाली है। जानें कौन हैं 

किसने दी है जटायु को आवाज? 

विज्ञापन

फिल्म ‘रामायण’ के किरदारों के बारे में एक-एक करके जानकारी सामने आ रही है। मेकर्स ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि महाकाव्य के सबसे पूजनीय पात्रों में से एक जटायु को दर्शकों के सामने पेश किया गया है। इस किरदार को अनूपम खेर ने अपनी आवाज दी है।

Trending Videos

फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्टर में क्या है खास? 
फिल्म ‘रामायण’ के पोस्टर में जटायु का क्लोज-अप दिखाई देता है, जिसमें उनकी गहरी और प्रभावशाली नज़र खास तौर पर ध्यान खींचती है। वहीं, दूसरे दृश्य में जटायु अपने विशाल पंख फैलाए हुए नज़र आते हैं। ‘धर्म के पंख’ शीर्षक वाला यह पोस्टर जटायु के साहस, दृढ़ संकल्प और सत्य के पक्ष में खड़े होने के उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है।

विज्ञापन

रामायण की शूटिंग - फोटो : यूट्यूब

कब रिलीज होगी 'रामायण'?
फिल्म 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं। साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आई हैं। यश रावण के रोल में हैं। वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। 'रामायण पार्ट वन' इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें