फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayan Film: रामायण के VFX के लिए नितेश तिवारी ने इस भव्य कंपनी से मिलाया हाथ, भव्य स्तर पर बनेंगे सेट

Wed, 14 Jun 2023 02:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
रामायण देश का सबसे धार्मिक विषय है। इसके बारे में कुछ प्रमुख चीजें तो बच्चों को भी पता है। यही वजह लोग इसके बारे में और ज्यादा जानने के लिए इच्छुक रहते हैं। वहीं अगर धार्मिक विषय पर कोई गलत बोल देता है तो लोगों की भावनाएं भी जल्दी भड़क जाती है। धार्मिक विषय को ध्यान में रखते हुए सिनेमा जगत के लोग इसके किरदारों पर या इससे जुड़ी हुई फिल्में भी बनाते रहते हैं। अब इसी क्रम में इस हफ्ते आदिपुरुष रिलीज हो रही है। वहीं कुछ समय पहले नितेश तिवारी ने रामायण नाम से एक फिल्म बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन


प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है फिल्म
नितेश तिवारी की रामायण अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। इस रामायण को लेकर पिछले दिनों खबरें आई थीं कि रणबीर कपूर राम और आलिया भट्ट सीता के रोल में नजर आ सकते हैं। वहीं, यश का नाम रावण के रोल के लिए सामने आ रहा था। हालांकि बाद में खबर आई कि यश इस रामायण का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि स्टार कास्ट पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

इसे भी पढ़ें- Anupam Kher: अनुपम खेर ने किरण खेर को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, अनसीन तस्वीरें शेयर कर लुटाया प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन


किससे मिलाया हाथ
अब खबर आ रही है किनितेश तिवारी निर्देशित रामयाण के लिए इंडस्ट्री के मशहूर वीएफएक्स एक्सपर्ट नमित मल्होत्रा के साथ हाथ मिलाया गया है। नमित ब्रह्मास्त्र और हॉलीवुड फिल्मों ड्यून और टेनेट के वीएफएक्स के लिए जाने जाते हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो यह अब तक की सबसे बड़ी माइथोलॉजिकल फिल्म साबित होने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें