रवि दुबे का पोस्ट
रवि दुबे ने आज इंस्टाग्राम पर विंध्याचल में स्थित मां विंध्यवासिनी के दर्शक की कुछ अद्भुत तस्वीरें शेयर की हैं। इन शानदार तस्वीरों के साथ रवि ने वहां के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस दिव्य अनुभव के लिए आभारी हूं। जय मां... मां विंध्यवासिनी का दरबार अब श्री के नेतृत्व में विंध्य कॉरिडोर के पूरा होने के साथ और भी अधिक जगमगा रहा है।' आगे रवि ने लिखा, 'शक्तिपीठ विंध्याचल हर हर गंगे।'
रवि दुबे का वर्कफ्रंट
निर्देशक नितेश तिवारी 2026 में अपनी 'रामायण' फिल्म लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित है। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभाएंगे। साइथ एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी। रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। सनी देओल हनुमान के किरादर में और साउथ एक्टर यश रावण के किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande: 'जो तुम मेरे हो, तो मैं..', अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन को दी जन्मदिन की बधाई; लिखा नोट