कियारा ने लिखा दिल छूने वाला नोट
पोस्ट के साथ कियारा ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'मेरा सबसे खास जन्मदिन। मुझे प्यार करने वाले लोगों से घिरा हुआ। मेरा बेबी, मेरे पति और मेरे माता-पिता। इस सेलिब्रेशन में हम दोनों के ही गाने बार-बार चल रहे थे, क्योंकि हमने इस खूबसूरत साल में कदम रखा है। हम बहुत शुक्रगुजार हैं। मैं बहुत धन्य महसूस कर रही हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से धन्यवाद'।
'वॉर 2' में आएंगी नजर
कियारा आडवाणी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगी, जो इसी महीने रिलीज हो रही है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।