फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रामायण’ के ट्रेलर पर रामानंद सागर के पोते का रिएक्शन, यश के रावण बनने से इंप्रेस; लेकिन रणबीर पर कही ये बात

Fri, 31 Jul 2026 04:06 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने भी अपना बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
फिल्म 'रामायण' पर बोले शिव सागर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामानंद सागर की ‘रामायण’ ने टीवी की दुनिया में एक अलग ही मुकाम बनाया था। आज भी जब भी ‘रामायण’ पर कोई नई फिल्म या सीरीज बनती है, तो उसकी तुलना इस आइकॉनिक शो से जरूर की जाती है।

विज्ञापन

अब नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद यह फिल्म चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इसी बीच रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने भी ट्रेलर की तारीफ की है और उम्मीद जताई है कि दर्शक रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में अपनाएंगे।

शिव सागर को पसंद आया ‘रामायण’ का ट्रेलर
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में शिव सागर ने ट्रेलर पर अपनी राय रखते हुए कहा, ‘सच कहूं तो मुझे ट्रेलर काफी पसंद आया। पहले जो प्रमोशनल वीडियो आया था, उसमें मुझे लगा था कि ग्राफिक्स फिल्म के बड़े बजट के हिसाब से नहीं हैं।

विज्ञापन


लेकिन ट्रेलर देखने के बाद और पूरी स्टारकास्ट को देखकर मैं प्रभावित हुआ हूं। यश रावण के किरदार में शानदार लग रहे हैं। साई पल्लवी भी सीता के रोल में बिल्कुल फिट बैठती हैं, खासकर उनके बोलने और खुद को पेश करने का तरीका बहुत अच्छा लगा। कुल मिलाकर फिल्म काफी भव्य लग रही है।’

शिव सागर का मानना है कि यह फिल्म इंटरनेशनल दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। उन्होंने कहा कि अगर यह फिल्म दुनिया भर में भारतीय पौराणिक कथाओं, संस्कृति और फैंटेसी को पहुंचाने में सफल होती है, तो यह भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

Trending Videos

रामायण - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana

रणबीर को लेकर कही ये बात 
उन्होंने आगे कहा, ‘पुष्पक विमान को जिस तरह से दिखाया गया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। मुझे शूर्पणखा (रकुल प्रीत सिंह) की एंट्री भी बहुत पसंद आई, जिसमें वह बाघ की सवारी करती नजर आती हैं।

बस मेरी यही उम्मीद है कि रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में दर्शक स्वीकार करें। ‘एनिमल’ (2023) के बाद लोगों के मन में उनकी एक अलग छवि बन गई होगी। लेकिन इतनी बड़ी स्टारकास्ट और भव्य विजुअल्स के साथ यह फिल्म दर्शकों को पसंद आ सकती है।’

'रामायण' - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
रामानंद सागर की ‘रामायण’ आज भी मिसाल
रामानंद सागर की ‘रामायण’ भारतीय टेलीविजन के सबसे मशहूर शोज में से एक रही है। यह शो साल 1987 में शुरू हुआ था, जिसमें अरुण गोविल ने भगवान राम, दीपिका चिखलिया ने सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था।  
विज्ञापन

रामायण का ट्रेलर रिलीज - फोटो : Youtube @theworldoframayana
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'? 
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो भाग में रिलीज होगी। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ेंं- Ramayana: पाकिस्तान में भी ‘रामायण’ का क्रेज, ट्रेलर पर आए यूजर्स के रिएक्शन; बोले- 'VFX बहुत महंगा लग रहा है'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें