होली पर दीपिका ने दी फैंस को खास अंदाज में बधाई
सीता यानी दीपिका चिखलिया ने होली के मौके पर अपने चाहने वालों को खास अंदाज में बधाई दी है। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका फुल होली के मूड में नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि दीपिका पीला, लाल और हरे रंग का लहंगा चोली पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक लंबी चोटी की है। वहीं, दीपिका गुलाल और फूलों से होली खेलती और डांस करती नजर आ रही हैं।
दीपिका चिखलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर कमेंट कर यूजर्स दीपिका की लुक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'माता लक्ष्मी का स्वरूप..कभी मां सिया तो कभी राधा रानी!' एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सीता माता आज राधा रानी जैसी लग रही हैं आज।' एक तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सीता माता आज राधा रानी के रूप में भी जांच रही हैं।' इस तरह के कई और कमेंट दीपिका के इस वीडियो पर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: आदित्य-मृणाल की 'गुमराह' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, अभिनेता के डबल रोल ने बढ़ाया क्रेज