फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Chikhlia: रामायण की 'सीता' ने होली पर किया झूमकर डांस, फैंस बोले- 'हमारी राधा रानी हैं'

Wed, 08 Mar 2023 05:17 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दीपिका चिखलिया - फोटो : social media
विज्ञापन

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता का रोल प्ले करने के बाद घर-घर में मशहूर हुईं दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। नई-पुरानी तस्वीरों और वीडियोज से दीपिका चिखलिया का अकाउंट भरा हुआ है। रामायण में माता सीता का रोल प्ले करके दीपिका ऐसी फेमस हुईं की आज भी लोग उन्हें इसी किरदार के लिए जानते हैं। लोगों के मन में जब भी माता सीता की छवि बनती है, दीपिका चिखलिया का चेहरा सबसे पहले आता है। इन दिनों सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। वह लगभग हर मौके पर फैंस को खास वीडियो शेयर कर विश करना कभी नहीं भूलती हैं। ऐसे में होली के मौके पर भी एक्ट्रेस ने खास अंदाज में फैंस को बधाई दी है।

विज्ञापन

होली पर दीपिका ने दी फैंस को खास अंदाज में बधाई
सीता यानी दीपिका चिखलिया ने होली के मौके पर अपने चाहने वालों को खास अंदाज में बधाई दी है। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका फुल होली के मूड में नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि दीपिका पीला, लाल और हरे रंग का लहंगा चोली पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक लंबी चोटी की है। वहीं, दीपिका गुलाल और फूलों से होली खेलती और डांस करती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

दीपिका चिखलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर कमेंट कर यूजर्स दीपिका की लुक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'माता लक्ष्मी का स्वरूप..कभी मां सिया तो कभी राधा रानी!' एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सीता माता आज राधा रानी जैसी लग रही हैं आज।' एक तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सीता माता आज राधा रानी के रूप में भी जांच रही हैं।' इस तरह के कई और कमेंट दीपिका के इस वीडियो पर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आदित्य-मृणाल की 'गुमराह' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, अभिनेता के डबल रोल ने बढ़ाया क्रेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें