फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के इन गीतों में बसे हैं राम, रफी से लेकर किशोर ने दी आवाज; रामनवमी पर सुनें भक्तिरस में डूबे ये गाने

Thu, 26 Mar 2026 04:25 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Navami Bhajans: रामनवमी के मौके पर जानते हैं उन बॉलीवुड गीतों के बारे में जिनमें सुनाई दिया भगवान राम का नाम। जानिए लिस्ट में शामिल हैं कौन-कौन से गीत…
विज्ञापन
रामनवमी पर सुनें रामभक्ति में डूबे बॉलीवुड गीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश में आज भगवान राम के नाम की गूंज सुनाई दे रही है। रामनवमी के अवसर पर हर कोई प्रभु राम की आराधना कर रहा है और रामनवमी की शुभकामनाएं दे रहा है। इस मौके पर जानते हैं बॉलीवुड के उन गानों के बारे में जिनमें सुनाई दी राम नाम की धुन। जानते हैं ऐसे ही कुछ प्रमुख राम भक्ति में डूबे गीतों के बारे में।

विज्ञापन

सुख के सब साथी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

सुख के सब साथी दुख में न कोई
दिलीप कुमार-सायरा बानो की फिल्म ‘गोपी’ का गीत ‘सुख के सब साथी दुख में न कोई’ प्रभु राम की आराधना में लिखा हुआ गीत है। इसे दिलीप कुमार पर फिल्माया गया है और इस गीत को गाया है मोहम्मद रफी ने। गाने में संगीत कल्याणजी-आनंदजी का है और शब्द राजेंद्र कृष्ण ने लिखे हैं। ये भजन आज भी काफी लोकप्रिय है।

दुनिया में है तेरा बड़ा नाम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

दुनिया में है तेरा बड़ा नाम
1973 में आई धर्मेंद्र की फिल्म ‘लोफर’ में भगवान राम से जुड़ा एक भजन गीत सुनाई देता है- ‘दुनिया में है तेरा बड़ा नाम।’ ओमप्रकाश पर फिल्माये गए इस गाने को महेंद्र कपूर ने अपनी आवाज दी। गाने के बोल लिखे हैं आनंद बख्शी ने और संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया है।

रामजी की निकली सवारी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

रामजी की निकली सवारी
ऋषि कपूर और जया प्रदा पर फिल्माया गया गीत ‘रामजी की निकली सवारी’ ‘सरगम’ फिल्म का है। इस भजन को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज से और भी मधुर बना दिया है। जबकि गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं। इसमें संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का है।

राम का नाम बदनाम न करो - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

राम का नाम बदनाम न करो
देव आनंद की ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ फिल्म का गीत ‘राम का नाम बदनाम न करो’ एक सामाजिक संदेश देने वाला गीत है। इस गाने के शब्द युवाओं को संदेश देते हैं और नशे की आदत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस गाने को किशोर कुमार ने गाया है और आनंद बख्शी ने लिखा है। गाने में संगीत आरडी बर्मन का है।

रघुपति राघव राजाराम - फोटो : सोशल मीडिया

रघुपति राघव राजाराम
‘रघुपति राघव राजाराम’ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन रहा है। इस भजन को कई हिंदी फिल्मों में भी इस्तेमाल किया गया है। अलग-अलग वर्जन और अलग-अलग लिरिक्स के साथ इन पंक्तियों का इस्तेमाल किया गया है। मनोज कुमार की ‘पूरब और पश्चिम’ में जहां यह भजन के तौर पर सुनाई देता है। वहीं ऋतिक रोशन की ‘कृष 3’ में इन पंक्तियों को मॉडर्न म्यूजिक के साथ एक गाने ते कौर पर इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन

जय श्रीराम गाना - फोटो : सोशल मीडिया
जय श्रीराम जय श्रीराम
साल 2023 में आई प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ रामायण पर आधारित बताई गई थी। लेकिन फिल्म अपने डायलॉग और किरदारों को लेकर काफी आलोचनाओं में रही थी। हालांकि, भगवान राम की आराधना करने वाला इस फिल्म का गीत ‘जय श्रीराम’ काफी पॉपुलर हुआ था और लोगों ने इसे पसंद किया था। इस गाने को अजय-अतुल ने गाया है और उन्होंने ही संगीत दिया है। जबकि गाने को लिखा मनोज मुंतशिर ने है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें