रामू जो न करें, वह कम है। अपनी नई फिल्म द अटेक्स ऑफ 26/11 के लिए पहले उन्होंने नाना पाटेकर से एक गाना गवाया और अब वे खुद भी एक गाने को अपनी आवाज दे रहे हैं।
यह अलग बात है कि उन्होंने हिंदी फिल्म के लिए न गाकर तेलुगु वर्जन के लिए अपनी आवाज दी है। उनके गाए इस गाने का उपयोग एक प्रमोशनल वीडियो में किया जाएगा। हालांकि इस गाने के बारे में रामू का कहना है कि यह सब संगीतकार अमर मोहिले की वजह से हुआ है। अमर ने ही उन्हें गाने को प्रेरित किया।
आश्चर्य की बात यह है कि रामू ने इसे एक ही टेक में गा दिया। अमर मोहिले का कहना है कि उन्होंने रिकॉर्डिंग के वक्त सिर्फ काम चलाने के लिए रामू से यह गाना गवाया था, लेकिन रिजल्ट कमाल का था। इसी वजह से रामू की आवाज के गाने को ही ओके कर दिया गया।
दरअसल रामू ने इसे दिल से गाया है, इसलिए यह काफी प्रभावी बन गया है। यूं रामू की आवाज एकदम अलग है। इसमें किसी लोकप्रिय सिंगर वाली कोई क्वालिटी नहीं है।