फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तो अब बनेगी बॉलीवुड की सबसे सेक्सी फिल्म!

अंडरवर्ल्ड और भूत के फार्मूलों को राम गोपाल वर्मा जितना भुना सकते थे, उतना भुना चुके। हालत यह हुई कि उन्हें बॉलीवुड छोड़ कर कुछ महीनों के लिए हैदराबाद में शरण लेनी पड़ी।


अब खबर है कि वह मुंबई लौट आए हैं और इस बार दर्शकों के सामने सेक्स-थ्रिलर परोसने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो रामू छोटे पर्दे की क्वीन एकता कपूर के लिए एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।

बालाजी के सूत्रों के अनुसार एकता ने ‘एक विलेन’ के बाद अपनी किसी फिल्म की घोषणा नहीं की है। वह कुछ निर्देशकों को साइन करने में लगी हुई हैं। हाल में उन्होंने रामू को भी साइन किया है। इनके अलावा मिलन लुथरिया, विक्रम भट्ट समेत एकता द्वारा तिग्मांशु धूलिया को भी साइन करने की खबर है।

सेक्स से भरपूर होगी फिल्म

कहा जा रहा है कि तिग्मांशु उनके लिए ‘मिलन टॉकीज’ डायरेक्ट करेंगे। इन डायरेक्टरों को साइन करने की घोषणा एकता जल्द ही करेंगी।सूत्रों के अनुसार रामू पिछले सप्ताह हैदराबाद से मुंबई आए थे। उन्होंने एकता के लिए एक सेक्स से भरपूर इरॉटिक फिल्म बनाने का वादा किया है। इस फिल्म का नाम ‘एक्सेस’ यानी पूर्व प्रेमी रखा जाएगा और इसमें सेक्स का जोरदार तड़का रहेगा।
विज्ञापन

एकता भी देंगी साथ

यूं भी रामू अपनी फिल्मों में सेक्स को खूबसूरती से फिल्माने के लिए जाने जाते हैं। बताया जाता है कि रामू ने एकता से वादा किया है यह फिल्म बॉलीवुड में अब तक बनी सेक्सी फिल्मों से कहीं ज्यादा सेक्सी रहेगी और लोग याद रखेंगे। फिलहाल रामू और एकता दोनों ही मीडिया से दूर हैं और उन्होंने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
Next
AU ऐप में पढ़ें