फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Kaur: रामगोपाल वर्मा ने की पवन कल्याण की स्पीच की तारीफ, पूनम कौर ने कहा- महिलाओं को हथियार बनाने वाले दो पेड एजेंट

Sat, 26 Feb 2022 11:31 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ एक्ट्रेस पूनम कौर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और कई मुद्दों पर अपने विचार रखती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने निर्माता निर्देशक राम गोपाल वर्मा और साउथ एक्टर पवन कल्याण पर निशाना साधा है। उन्होंने दोनों को पेड एजेंट तक कह दिया।
विज्ञापन
पूनम कौर, पवन कल्याण, रामगोपाल वर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्ट्रेस पूनम कौर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और कई मुद्दों पर अपने विचार रखती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने निर्माता निर्देशक राम गोपाल वर्मा और साउथ एक्टर पवन कल्याण पर निशाना साधा है। दरअसल हाल ही में अभिनेता पवन कल्याण ने एक स्पीच दी थी जिसके बाद निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने उनकी तारीफ करते हुए ट्वीट किया था। यह बात एक्ट्रेस पूनम पांडे के पसंद नहीं आई और उन्होंने भी ट्वीट कर दोनों पर अपना गुस्सा निकाला है और इसके साथ ही पवन कल्याण की स्पीच का यूट्यूब लिंक भी प्रशंसकों के साथ साझा किया है।

विज्ञापन

रामगोपाल वर्मा ने किया था ये ट्वीट-
निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए पवन कल्याण की तारीफ करते हुए लिखा, यह अब तक के सर्वश्रेष्ठ भाषणों में से एक है,कभी .. तो दिल लगा, भावुक और विनम्र। इसी के साथ उन्होंने पवन कल्याण की स्पीच का लिंक भी शेयर किया है और एक्टर को टैग भी किया है।
 
विज्ञापन

पूनम कौर का फूटा गुस्सा-
रामगोपाल के इस ट्वीट को देखकर एक्ट्रेस पूनम कौर का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दोनों को पेड एजेंट तक कह दिया। रामगोपाल के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, एक डायरेक्टर राजनीतिक रूप से किसी को भी नीचा दिखाने के लिए कुछ भी करेगा और फिर अपने काम कर ट्विटर पर मुस्कुराएगा, दोनों ही हायर और पेड एजेंट हैं और महिलाओं के हथियार की तरह इस्तेमाल करते हैं। हालांकि पूनम कौर के इस ट्वीट से सभी फैंस काफी हैरान हैं।
 

स्टार होने के साथ राजनेता भी हैं पवन कल्याण-
आपको बता दें कि पवन कन्याण साउथ के सुपरस्टार होने के साथ ही एक राजनेता भी हैं। वह जनसेना पार्टी के मुखिया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें