फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ पर बॉलीवुड की चुप्पी पर भड़के राम गोपाल वर्मा, कहा- ‘खुद को अपडेट करें, वरना दफन होने का खतरा है’

Sun, 29 Mar 2026 10:54 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है, लेकिन बॉलीवुड के कलाकारों की ओर से इसकी सफलता या फिल्म को लेकर ज्यादा प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। इसी पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने कड़ा रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘धुरंधर 2’ को दर्शकों से काफी सपोर्ट मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। लेकिन बॉलीवुड के एक्टर्स की ओर से ज्यादा सराहना देखने को नहीं मिली, बल्कि फिल्म की साउथ के एक्टर्स ने काफी तारीफ की है। इसपर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन


फिल्म इंडस्ट्री पर भड़के राम गोपाल वर्मा
रविवार को राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर एक लंबा नोट लिखा और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों पर निशाना साधा कि वे फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता को लेकर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘अब जब आदित्य धर ने फिल्म इंडस्ट्री के नीचे एक एटॉमिक बम फोड़ दिया है, तो सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरी इंडस्ट्री की तरफ से सन्नाटा छाया हुआ है।’

आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि यह इसलिए है क्योंकि ‘धुरंधर 2’ के धमाके ने इंडस्ट्री के बाकी लोगों को इतनी दूर अंतरिक्ष में फेंक दिया है कि उनकी तालियां यहां तक पहुंच ही नहीं रही हैं, या फिर वे लोग इनकार में बैठे हैं और आपस में कह रहे हैं, ‘यह सिर्फ प्रोपेगैंडा है, जल्दी खत्म हो जाएगा,’ ताकि वे फिर से अपनी वही पुरानी फिल्में बनाना शुरू कर सकें। या फिर वे फिल्म की जबरदस्त क्वालिटी देखकर हैरान हैं और समझ नहीं पा रहे कि अब तक जो बना रहे थे या आगे बनाने वाले हैं, वह इसके सामने टिक नहीं पाएगा?’

विज्ञापन

फिल्म को गंभीरता से लें
उन्होंने आगे कहा ‘क्या यह समझदारी है कि आपके सामने खड़े एक डायनासोर जैसी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को नजरअंदाज कर दिया जाए, जो अपनी बॉक्स ऑफिस की दहाड़ से जमीन हिला रही है और आग उगल रही है? कोई इतना भी कैसे नजरअंदाज कर सकता है?’

आखिर में राम गोपाल वर्मा ने इंडस्ट्री के लोगों को सलाह दी कि वे इस फिल्म को गंभीरता से लें। उन्होंने लिखा, ‘मेरी सभी साथियों से सलाह है कि ‘धुरंधर 2’ को बहुत गंभीरता से लें, इसे फिल्ममेकिंग के एक नए कोर्स की तरह समझें और खुद को अपडेट करें, नहीं तो 19 मार्च 2026 से पहले के सिनेमा के कब्रिस्तान में दफन होने का खतरा है।’

'धुरंधर 2' का कलेक्शन 
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म हाल के दिनों की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। भारत में इसने खबर लिखे जाने तक नेट 715.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन नजर आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें