फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिमल ओबेरॉय ने अक्षय खन्ना-रणवीर के साथ काम करने के अनुभव को किया शेयर, ‘धुरंधर’ फिल्म से जुड़े लम्हे किए याद

Sun, 29 Mar 2026 09:22 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ फिल्म रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म में बिमल ओबेरॉय ने शिरानी का किरदार निभाया है। हाल ही में उन्होंने अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया। 

विज्ञापन
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म में एक्टर्स की कास्टिंग भी काफी सटीक हुई है। फिल्म में बिमल ओबेरॉय ने शिरानी का किरदार निभाया है। हाल ही में उन्होंने अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया।

रणवीर सिंह के बारे में क्या बोले बिमल
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘रणवीर फिल्म में पूरी तरह डूबे थे। उन्होंने इसे अपने तरीके से संभाला। शूट के दौरान वह सिर्फ हमजा नहीं थे, वह फिल्म के हिसाब से कभी एडी भी बन जाते थे, तो वहीं कभी प्रोड्यूसर भी बन जाते। मेरे पहले दिन, एक जरूरी सीन से पहले हमारी बहुत इमोशनल बातचीत हुई।

उन्होंने इस बात का खयाल रखा कि मेरे आस-पास सब कुछ परफेक्ट हो। यह आइस-ब्रेकिंग बहुत जरूरी है। भले ही वह मुझसे छोटे हैं, फिर भी वह सीनियर प्रोफेशनल की तरह लगे। इससे सीन बेहद आसान लगने लगा, उसके बाद कोई हिचकिचाहट नहीं रही।’
विज्ञापन
विज्ञापन

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय खन्ना को लेकर क्या बोले बिमल
अक्षय खन्ना को लेकर उन्होंने कहा, ‘अक्षय इंट्रोवर्ट पर्सनालिटी के इंसान हैं। हमारा पहला सीक्वेंस तब था जब मैं उनका अपने गांव में स्वागत करता हूं। मैंने उनसे कहा कि मैं आपको 30 साल बाद देख रहा हूं।

मैंने उन्हें बताया कि वह अपनी पहली फिल्म के शूट के लिए दलहौसी आए थे, और उस समय मैं अमृतसर में रह रहा था। मुझे पता चला कि विनोद खन्ना साहब भी वहां आए हैं, तो मैं और मेरा दोस्त लगभग 7-8 घंटे स्कूटर चलाकर उन्हें देखने गए।

उन्हें यह सुनकर बहुत खुशी हुई। और जब मैं वहां से जा रहा था, उन्होंने कहा, ‘बिमल, इस बात को 30 साल नहीं, 31 साल हुए हैं।’ उनके साथ काम करना बेहद अच्छा अनुभव रहा। भले ही हमारा स्क्रीन टाइम ज्यादा नहीं था, फिर भी यह बहुत अच्छा था।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें