फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RGV: अब दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर संदीप वांगा के विवाद में कूदे राम गोपाल वर्मा, एक्टर्स को लेकर कही ये बात

Mon, 14 Jul 2025 12:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले दिनों दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बीच वर्किंग शिफ्ट को लेकर विवाद हुआ। अब इस विवाद को लेकर राम गोपाल वर्मा ने काफी दिनों बाद चुप्पी तोड़ी है। अपने बयान के जरिए वह क्या दीपिका पादुकोण पर तंज कस रहे हैं?

विज्ञापन
रामगोपाल वर्मा, दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम गोपाल वर्मा अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बीच हुए विवाद पर राम गोपाल वर्मा ने अलग ही बात कही है। क्या बोले हैं डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा जानिए? 

विज्ञापन


एक्टर कह सकता है कि सिर्फ एक घंटे काम करेगा
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से की गई बातचीत के दौरान राम गोपाल वर्मा ने कहा, ‘मैं कह सकता हूं कि 23 घंटे काम करना चाहता हूं। वहीं एक्टर कह सकता है कि वह सिर्फ एक घंटे काम करना चाहता है। यह उनका फैसला है। लेकिन एक इंसान दूसरे इंसान को किसी काम के लिए कैसे मजबूर कर सकता है? और वे एक-दूसरे के साथ काम करने या न करने पर सहमत हो सकते हैं। मगर इस बात को बाद में बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।’ यह बयान राम गोपाल वर्मा ने संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका पादुकोण के बीच हुए विवाद को लेकर दिया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: विक्रांत के बाद अब अनुराग बसु ने किया दीपिका का समर्थन, 8 घंटे शिफ्ट वाले मामले पर बोले 

क्या था दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा का मामला
दीपिका पादुकाेण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में काम करने के दौरान 6 से 8 घंटे की ही शूटिंग करने की डिमांड रखी। इसका कारण यह था कि वह अपनी बेटी दुआ को भी समय देना चाहती थी तो और पूरा वक्त शूटिंग पर नहीं रहना चाहती थीं। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘स्पिरिट’ से रिप्लेस कर दिया, उनकी जगह तृप्ति डिमरी को लिया गया। संदीप रेड्डी ने बाद में एक सोशल मीडिया पोस्ट भी की थी, जिसमें दीपिका को भला-बुरा भी कहा था। इसके बाद ही इस विवाद से तुल पकड़ा और कई लोगों का साथ दीपिका पादुकोण को मिला। 

विज्ञापन


अब इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका 
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से बाहर होने के बाद दीपिका पादुकोण एटली के निर्देशन में एक फिल्म 'AA22xA6' कर रही हैं। इसमें लीड हीरो के रोल में अल्लू अर्जुन हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी इन दिनों दीपिका पादुकोण कर रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें