फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: करण जौहर की बेटी रूही ने लबूबू डॉल्स को 'ट्रेंड' कहने पर दिखाया गुस्सा, बोले- 'कोई बहस नहीं...'

Mon, 14 Jul 2025 12:57 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video Of Roohi Johar With Labubu Dolls: करण जौहर ने अपनी बेटी रूही के साथ लबूबू डॉल ट्रेंड पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। रूही ने बड़े आत्मविश्वास से इसका जवाब दिया।
 
विज्ञापन
करण जौहर और रूही - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लबूबू गुड़िया का क्रेज पूरी दुनिया में छाया हुआ है। आज करण जौहर के घर भी पहुंच गया। करण ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बेटी रूही के साथ लबूबू के प्रति उत्साह को दिखाते हुए एक प्यारा और मजेदार वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो सेलेब्स और फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

करण का पोस्ट
रविवार को करण ने इंस्टाग्राम पर रूही के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें रूही अपनी लबूबू गुड़िया को पकड़े हुए है। करण मजाक में रूही से पूछते हैं, “क्या तुम सचमुच इस ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हो?” रूही ने जवाब दिया, “ये कोई ट्रेंड नहीं, ये मेरा दोस्त है।” करण हैरान होकर हंसते हुए कहते हैं, “ठीक है, हे भगवान!” उन्हें लगता है कि रूही से इस बहस में जीतना मुश्किल है। करण ने वीडियो के साथ लिखा, “इससे बहस नहीं हो सकती! #LabubuTakeover।”


 

सेलेब्स और फैंस की प्रतिक्रियाएं
करण के इस वीडियो पर इंडस्ट्री के दोस्तों और फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। एक्टर ईशान खट्टर ने लिखा, 'वाह',  महीप कपूर ने लाल दिल वाला इमोजी शेयर किए। एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने लिखा, 'रूही, तुमने बिल्कुल सही कहा', एक फैन ने लिखा, 'रूही बहुत प्यारी है, भगवान भला करे।', एक और फैन ने लिखा, 'वो बहुत खूबसूरत है', एक और फैन ने लिखा, 'ये लोग (बच्चे) आपको हमेशा क्यों डांटते हैं।'
विज्ञापन

करण की नई फिल्म
करण इन दिनों अपनी नई फिल्म 'धड़क 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'धड़क 2' को लेकर करण का कहना है कि 'यह फिल्म एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे को उठाती है और आज के समाज की सच्चाई को दिखाती है। यह कहानी आपको सोचने पर मजबूर करती है। यह मुद्दा सिर्फ छोटे शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि हर जगह है।'

यह भी पढ़ें: Jasmin Bhasin: जैस्मीन भसीन ने शेयर की जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें, पार्टी का हिस्सा बने एली गोनी और रफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें