27 मार्च को है राम चरण का जन्मदिन
इसके साथ उनका एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसमें वे कार से उतरते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस एक्टर से मिलकर काफी खुश नजर आए और राम को उनके जन्मदिन के लिए बधाई भी दी। बता दें कि राम चरण 27 मार्च को 41 साल के हो जाएंगे।
राम चरण को क्या हुआ था?
बता दें कि राम चरण बीते मंगलवार एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे और उन्हें इस दौरान चोट लग गई। उन्हें चार टांके लगवाने पड़े। उनकी आंख के ऊपर चोट लगी। हालांकि कुछ देर बाद वह काम पर भी लौट आए हैं, क्योंकि यह मामूली चोट थी और चिंता की कोई बात नहीं थी। राम चरण ने इस इंजरी के बाद भी शूटिंग से कोई ब्रेक नहीं लिया है।