बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक बेहद खास किस्सा शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार अपने फेवरेट स्टार से मुलाकात की थी, तब वह पूरी तरह स्टारस्ट्रक हो गई थीं।
इस एक्टर की बड़ी फैन हैं रकुल
हाल ही में एक इंटरव्यू में इस किस्से को याद करते हुए रकुल ने कहा, ‘मैं रणवीर सिंह की बहुत बड़ी फैन हूं। मैंने ‘बैंड बाजा बारात’ देखी थी और वह ‘यारियां’ फिल्म से थोड़ी पहले आई थी। हम लोग एक अवॉर्ड फंक्शन में थे और पूरी कास्ट परफॉर्म करने वाली थी। बैकस्टेज रणवीर भी थे और मैं उनसे पहले कभी नहीं मिली थी। लेकिन जैसे ही मुझे पता चला कि रणवीर वहां हैं और शो होस्ट कर रहे हैं, मैं बहुत एक्साइटेड हो गई।’
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
मेरा पहला और शायद आखिरी स्टारस्ट्रक मोमेंट था
उन्होंने आगे कहा, ‘सबको पता था कि रणवीर मेरे फेवरेट हैं। मैंने सबको कहा था कि आज मुझे रणवीर से मिलना है और उनके साथ फोटो भी लेनी है। हम बैकस्टेज खड़े थे तभी पीछे से एक हाथ आया और उन्होंने कहा, ‘रकुल?’ और मैं बस ‘या या या’ कहती रह गई। उसके बाद मैं अपनी वैनिटी वैन में गई और खुशी से उछलने लगी। मैं सोच रही थी, ‘ओएमजी, मैं रणवीर से मिल ली।’ बाद में मैंने उन्हें यह बात बताई भी और हम दोनों इसपर खूब हंसे। लेकिन वह मेरा पहला और शायद आखिरी स्टारस्ट्रक मोमेंट था।’
ये भी पढ़ें- इमोशनल हुए मोहनलाल, वायरल वीडियो में आंसू पोंछते आए नजर; ‘दृश्यम 3’ को मिले प्यार के लिए फैंस का किया धन्यवाद
पति पत्नी और वो दो
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में नजर आ रही हैं रकुल
बता दें कि रकुल प्रीत सिंह फिलहाल पति पत्नी और वो दो फिल्म में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी भी अहम किरदार में हैं। फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।