रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी
- फोटो : सोशल मीडिया
ये कोई बहुत बड़ी बात नहीं है
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जैकी ने वह बात किसी और जगह नहीं कही थी, बल्कि दोनों साथ बैठे हुए रिश्तों पर बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने मजाक में वह शब्द इस्तेमाल किया था। रकुल ने कहा, ‘गलतियां हो जाती हैं, ये कोई बहुत बड़ी बात नहीं है।’
जैकी ने क्या कहा था?
दरअसल, वायरल क्लिप में जैकी कहते नजर आए थे, ‘रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हम ‘सिचुएशनशिप’ में हैं। हां, हम एक-दूसरे के लिए एक्सक्लूसिव हैं क्योंकि हमारी शादी हुई है। सबसे अच्छी बात ये है कि मैं उनसे हर बात शेयर कर सकता हूं।’
ये भी पढ़ें- Exclusive: ‘ये तो बच्ची है’, खतरों के खिलाड़ी 15 में जाने से पहले रुहानिका धवन बोलीं- लोगों की सोच बदलनी है
इस बयान के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगीं। कुछ लोगों ने तो यहां तक अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि दोनों के रिश्ते में सब ठीक नहीं चल रहा।
रकुलप्रीत, जैकी भगनानी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कब हुई थी रकुल और जैकी की शादी?
बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। इसके बाद दोनों ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।