फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: फिर से दुल्हन बनने को तैयार राखी सावंत? पैपराजी को दिया बारात में आने का न्योता

Fri, 28 Apr 2023 10:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राखी सावंत का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राखी सावंत की जिंदगी बीते काफी वक्त से मुश्किलों में रही है। एक तरफ उनकी मां चल बसीं तो दूसरी तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आ गया। हालांक, उनकी जिंदगी की तकलीफें कम हो गई हैं यह दावा करना तो मुश्किल है, लेकिन राखी के हालिया वीडियोज देखकर इतना तो समझ आ रहा है कि अब उनकी जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। राखी सावंत का नया वीडियो सामने आया है, इसमें वह अपनी शादी का जिक्र करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


डांस करती आईं नजर
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें राखी सावंत पीले रंग के लहंगे में सजी-धजी नजर आ रही हैं। राखी काफी खूबसूरत लग रही हैं और साथ ही बेहद खुश भी। वीडियो में राखी डांस करती नजर आ रही हैं और डांस करते-करते अपनी शादी का जिक्र कर रही हैं। राखी 'सबकी बारातें आईं...' गाने पर थिरकती देखी जा सकती हैं। 

बोलीं- 'मेरी बारात में आना'
वीडियो देखकर लगेगा कि सच में उनके यहां फिर शहनाई बजने वाली हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हमेशा की तरह इस बार भी राखी ने सिर्फ मजाक में ऐसा किया है। राखी पैपराजी से कहती हैं, 'आओ आओ मेरी बारात में आओ, सब एक-एक करके मेरी बारात में आना।'
विज्ञापन


यूजर्स ने किया ट्रोल
राखी सावंत के इस पोस्ट पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'कितनी बार डोली में बैठोगी?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'राखी मैथमैटिक्स की तरह हैं, इन्हें समझ पाना तो बेहद मुश्किल है।' एक यूजर ने लिखा, '...और जो डोली लाएगा वो जेल भी जाएगा।' हालांकि, राखी के फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'आप हंसती हुई अच्छी लगती हैं, ऐसे ही मुस्कुराती रहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें