फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: पुलिस पूछताछ के बाद राखी ने बयां किया दर्द, पोस्ट साझा कर लिखा- दिल दुखाने से पहले दो बार सोचो

Fri, 20 Jan 2023 10:59 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शर्लिन चोपड़ा मामले में हिरासत में ली गईं राखी सावंत से अंबोली पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद राखी अपने पति के साथ स्टेशन से बाहर आई थीं। वहीं, उसके बाद राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले जहां राखी अपने शादी को लेकर चर्चा में थी, तो अब वह मुंबई पुलिस की पूछताछ के बाद से सुर्खियों में आ गई हैं। राखी सावंत को गुरुवार को पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद हिरासत में लिया था और पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। वहीं, अब राखी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपना दर्द बयां किया है।

विज्ञापन


शर्लिन चोपड़ा मामले में हिरासत में ली गईं राखी सावंत से अंबोली पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद राखी अपने पति के साथ स्टेशन से बाहर आईं और अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंची थीं। वहीं, उसके बाद राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाओं का इजहार किया है। राखी की पोस्ट में लिखा, दुनिया में सबसे ज्यादा कीमती आंसू हैं। यह एक प्रतिशत पानी और 9 प्रतिशत फीलिंग से बनता है। किसी को दुख पहुंचाने से पहले दो बार सोचो। इसके साथ कैप्शन में राखी ने लिखा- सच।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने बताया क्यों चुना था सरोगेसी का रास्ता? 'किराए की कोख' वाले तानों पर भी छलका दर्द
विज्ञापन


बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने कुछ महीनों पहले राखी सावंत के खिलाफ केस किया था। शर्लिन का कहना था कि एक्ट्रेस ने उनकी आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीर को सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया है। इसी के आधार पर राखी को 19 जनवरी को हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना था कि राखी ने पूछताछ में सहयोग किया और उन्होंने अपना मोबाइल भी जमा करा दिया था। ऐसे में उन्हें पूछताछ के बाद भेज दिया गया।
विज्ञापन

Mahesh Bhatt: मशहूर निर्देशक महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरी, बेटे राहुल ने बताया अब कैसी है तबीयत

गौरतलब है कि शर्लिन ने साजिद खान और राज कुंद्रा पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। शर्लिन ने साजिद को बिग बॉस 16 से निकालने के लिए भी काफी तीखे बयान किए थे, जिसका राखी  ने विरोध किया था। राखी ने साजिद को अपना भाई बताया था और ऐसे में दोनों ही अभिनेत्रियों के बीच काफी दिनों तक जुबानी जंग चली थी। शर्लिन ने राखी पर केस किया, तो राखी ने भी शर्लिन पर मानहानि का केस किया। 
Ranveer Singh: इंडस्ट्री में दूसरों पर निर्भर रहते हैं रणवीर सिंह? एक्टर ने खुद बताई इसकी वजह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें