फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Bhatt: मशहूर निर्देशक महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरी, बेटे राहुल ने बताया अब कैसी है तबीयत

Fri, 20 Jan 2023 09:52 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट ने इस बात की पुष्टि की है। राहुल ने बताया कि उनके पिता को इसी हफ्ते की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हार्ट सर्जरी के बाद अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट को लेकर एक खबर सामने आई है। हाल ही में महेश भट्ट की हार्ट सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले महीने वह अपने चेकअप के लिए गए थे, जहां उन्हें पता चला कि उनकी सर्जरी करानी होगी। ऐसे में अब उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और फिलहाल वह घर पर रिकवर कर रहे हैं।

विज्ञापन


बेटे ने दिया हेल्थ अपडेट
सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले महीने डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी जल्द कराने की सलाह दी थी। वहीं, महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट ने इस बात की पुष्टि की है। राहुल ने बताया कि उनके पिता को इसी हफ्ते की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हार्ट सर्जरी के बाद अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और घर वापस आ गए हैं। राहुल ने कहा कि अंत भला तो सब भला। वह ठीक हो रहे हैं और मैं इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता हूं।
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर राज करने आ रही किंग खान की 'पठान',साउथ की 'थुनिवु'-'वरिसु' का होगा पत्ता साफ?
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों का किया निर्माण
वहीं, महेश भट्ट के करियर की बात करें को उन्होंने 26 साल की उम्र में 'फिल्म मंजिलें और भी हैं' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया, जैसे 'सारांश', 'आशिकी', 'जहर', 'जिस्म' आदि। वहीं, वह 'राज', 'दुश्मन' और 'फुटपाथ' जैसी फिल्मों का लेखन भी कर चुके हैं।
Ranveer Singh: इंडस्ट्री में दूसरों पर निर्भर रहते हैं रणवीर सिंह? एक्टर ने खुद बताई इसकी वजह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें