बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में चल रही हैं। वह अक्सर ही किसी ना किसी कारण के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस की लाइफ में अक्सर ही कुछ न कुछ उथल पुथल देखने को मिलती है। एक्ट्रेस के साथ शनिवार के दिन एक ऐसी घटना हुई है, जिससे वह काफी परेशान नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, राखी सावंत ने पैपराजी से बात करते हुए बताया कि उनका ड्राइवर उनकी कार की चाबी लेकर भाग गया है। इसके साथ ही राखी ने बताया कि उनका गोल्ड का फोन और पैसे चोरी करके भाग गया।
इस घटना के बाद राखी काफी परेशान नजर आई। उनका कहना है कि वह इस दौरान कहा जाएं और किस प्लेनेट पर जाकर बस जाऊं। उन्होंने कहा कि उन्होंने उसे गरीब समझ कर काम पर रखा था और वह सारा सामान लेकर भाग गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उसकी बहन उनके घर पर काम करती है। राखी का कहना है कि वह ओशिवारा पुलिस स्टेशन जाकर पप्पू यादव जो कि यूपी से है, उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जा रही हैं।
विज्ञापन
राखी सावंत इंस्टाग्राम के वायरल वीडियो में ऑटो में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैं चंद्रयान की खुशियां मना रही थी और पप्पू यादव मेरी जिंदगी में ग्रहण लगा कर चला गया।
राखी के इस वीडियो पर अब यूजर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मैडम वो चांद पर गया है। दूसरे ने लिखा, पक्का राखी ने उसे सैलरी नहीं दी होगी। वहीं, अन्य ने लिखा- यह वाकई में एक कॉमेडियन है, आपको कॉमेडी शो देखने की जरूरत नहीं अगर वहां राखी है।