पैपराजी पर कंगना ने मारा ताना
एक्ट्रेस पैपराजी से बात करते हुए कहती हैं-वैसे आप काफी चालाक हैं? अगर फिल्म माफिया की कोई कॉन्ट्रोवर्सी हो तो सवाल नहीं पूछेंगे और मेरी कोई कॉन्ट्रोवर्सी हो तो ऐसे चिल्लाते हैं, जैसे तुम लोग सवाल क्यों नहीं पूछते हो, मैं सब जानती हूं। एक्ट्रेस ने पैपराजी पर मुस्कुराते हुए ताना मारा है। इस दौरान एक्ट्रेस पैपराजी के आगे पोज देते हुए भी नजर आ रही थीं। कंगना ने वीडियो में लाइट पिंक और लाइट स्काई ब्लू रंग का सूट पहना हुआ था और साथ ही दुपट्टा लिया था। कंगना ने अपने घुंघराले बालों को खुला रखा था। एक्ट्रेस अपने इस देसी अंदाज में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
परिवार आगे बढ़ाना चाहती हैं मोनालिसा
Kangana Ranaut-Priyanka Chopra
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने किया था प्रियंका का समर्थन
दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बात की थी, जहां पर उन्हें काफी परेशान किया गया है। उन्होंने बताया था कि उस वक्त कोई भी निर्माता निर्देशक उन्हें काम नहीं देना चाहते थे, जिसके चलते वह काफी ज्यादा अकेली पड़ गई थीं। बॉलीवुड में लगातार राजनीति से तंग आकर उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में काम करने का फैसला लिया था। इस पूरे मामले में एक्ट्रेस कंगना ने उनका समर्थन किया था। कंगना ने फिल्म निर्माता करण जौहर पर निशाना साधा था।
Nawazuddin-Aaliya: नवाजुद्दीन से समझौते के लिए आलिया ने रखी यह शर्त? वकील रिजवान ने किया खुलासा