हाल ही में मीडिया से बात करते हुए राखी ने इंटरनेट पर चल रहीं इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल कई खबरों में यह दावा किया जा रहा था कि राखी ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआरदर्ज कराई है। इस पर राखी सावंत ने प्रतिक्रिया देते हुए इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। पैपराजी से बातचीत के दौरान अभिनेत्री यह साफ किया कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। साथ ही उन्होंने ऐसी अफवाह फैलाने वाले लोगों को नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी भी दी है।
Vivek Agnihotri: 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अब कहानी वैक्सीन की, विवेक ने नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का किया एलान
राखी ने कहा कि यह सारी खबरें झूठ हैं और वह इन अफवाहों से काफी परेशान हो चुकी हैं। उन्होंने आगे कहा कि- यह पूरी तरह बकवास है और हमारे बीच सब कुछ ठीक है। हां, मैंने एफआईआर दर्ज कराई है, लेकिन अपने बॉयफ्रेंड आदिल पर नहीं बल्कि शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ। पता नहीं कौन है, जो हमारे रिश्ते को खराब करने की कोशिश कर रहा हैष राखी ने अफवाह फैलाने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि आदिल और मेरा दो हंसों का जोड़ा है और जो हमारे बीच आएगा मैं उसे नहीं छोडूंगी।
Urfi Javed: रीविलिंग आउटफिट पहनने पर उर्फी के खिलाफ हुई FIR, एक्ट्रेस बोलीं- यह तालिबान-अफगानिस्तान नहीं जो….
बता दें कि राखी सावंत इन दिनों शर्लिन चोपड़ा के साथ जारी अपनी कैटफाइट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल बीते दिनों अभिनेत्री ने बिग बॉस 16 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे साजिद खान का सपोर्ट करते हुए शर्लिन को ट्रोल किया था। इसके बाद शर्लिन ने भी राखी को काफी भला-बुरा कहा था, जिसके बाद राखी ने शर्लिन के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। वहीं हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने भी राखी सावंत पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
Bold Scenes: इन फिल्मों में बोल्ड सीन के नाम पर दर्शकों के साथ हुआ धोखा? एक्ट्रेस नहीं बॉडी डबल के साथ हुए शूट