फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड की धमाकेदार गॉसिप

Mon, 02 Dec 2013 03:33 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
*दिल थाम कर बैठिए। अपनी बोल्ड अदाओं और बिंदास बातों से रिझाने वाली राखी सावंत अगले साल एक फिल्म डायरेक्ट करने जा रही हैं।
विज्ञापन


*चर्चा है कि इन दिनों राखी मुंबई से बाहर फिल्म निर्देशन के गुर सीख रही हैं। हालांकि उन्होंने अपने इरादों की विधिवत घोषणा नहीं की है, लेकिन इतना जरूर कहा है कि उनके पास दो स्क्रिप्ट्स तैयार हैं। देखना होगा कि बोल्ड राखी कि फिल्म कितनी धमाकेदार बनती है!

*कैटरीना कैफ के लिए राहत की खबर है कि रितिक रोशन ने उनके साथ फिल्म ‘बूम बूम’ में शूटिंग करने के लिए अगले साल जनवरी की तारीखें दे दी हैं।

इससे पहले रितिक की तबीयत खराब होने के कारण शूटिंग टलने की चर्चाएं थीं। लेकिन सूत्रों के अनुसार इन दिनों अमेरिका में मौजूद रितिक ने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद से कहा है कि स्वास्थ्य की कोई समस्या नहीं है और वे कैट के साथ जनवरी में शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन


*इन दिनों बैंकॉक में निर्देशक उमेश शुक्ला की एक फिल्म के लिए शूट कर रहीं असिन के बारे में राज खुला है। पता चला है कि असिन का भगवान बुद्ध में जबर्दस्त भरोसा है।

सैट पर मौजूद सूत्रों के अनुसार, शूटिंग के दौरान असिन को जब भी वक्त मिलता है वह बौद्ध मंदिरों में जाती हैं, भिक्षुओं से मिलती और बात करती हैं। ...और हां, ध्यान भी लगाती हैं!
विज्ञापन


*'बिग बॉस' की पूर्व प्रतियोगी पायल रोहतगी ने कहा है कि लोग सलमान खान के स्टारडम का बेजा फायदा उठाते हैं। पायल का इशारा वैसे बिग बॉस के प्रतियोगियों की तरफ ही था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें