अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने आदिल खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद से वह जेल में हैं। राखी बोलीं कि वह जेल में आदिल से मिलने गई थीं, लेकिन वह अभिनेत्री से बात करने के लिए तैयार नहीं हैं और बहुत ही खराब तरीके बात कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि आदिल ने उनसे बहुत बुरा व्यवहार किया और उनके सवालों का सीधे मुंह जवाब तक नहीं दिया।