फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना ने बताई क्लासेज बंक करने की वजह, शर्मा अंकल का यह किस्सा भी सुनाया

Mon, 20 Feb 2023 02:12 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना ने हाल ही में अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपने बचपन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में कंगना बेहद क्यूट लग रही हैं। कंगना ने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए अपने फैंस के लिए इन फोटोज को साझा किया।
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने वेबाक अंदाज की वजह से आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बनीं रहती हैं। एक्ट्रेस फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना ने हाल ही में अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपने बचपन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में कंगना बेहद क्यूट लग रही हैं। कंगना ने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए अपने फैंस के लिए इन फोटोज को साझा किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने साथ ही एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

विज्ञापन

कंगना रनौत - फोटो : social media

कंगना ने लिखा कि फोटोशूट कराने के लिए मैंने काफी क्लासेस बंक कीं। मैं फोटोशूट कराने के लिए शर्मा अंकल के स्टूडियो में जाती थी। शर्मा अंकल मेरी बेदह खूबसूरत तस्वीरें खींचते थे साथ ही मेरी सराहना भी करते थे। शर्मा अंकल मेरी तस्वीरें अपने स्टूडियो की दीवारों पर भी लगाते थे। वहीं, तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने अपने बारे में लिखा कि उनमें जन्म से ही स्वैग है, जिस उम्र में कैमरे के सामने आने मे लोग हिचकिचाते हैं, उस उम्र में मैं कैमरे के सामने पोज दे रही हूं। बता दें कि इन तस्वीरों में कंगना स्कूल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। कंगना के इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
 

 

विज्ञापन

कंगना रनौत - फोटो : social media
इसके अलावा कंगना ने कुछ ऐसी तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें उनके साथ-साथ उनके गांव की खूबसूरती को भी देखा जा सकता है। कंगना की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही सर्वेश मेवारा की फिल्म 'तेजस' अनुराग बासु की फिल्म 'इमली ' में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें-  Sonu Sood: सोनू सूद के नाम पर बनाई गई भारत की सबसे बड़ी थाली, 20 लोग एकसाथ खा सकते हैं खाना
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें