फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant : ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने प्रियंका को लिया आड़े हाथ, बोलीं- यूएस में बसने के बाद याद आया यह सब

Thu, 30 Mar 2023 12:10 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस  प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें साइडलाइन कर दिया गया था, जिस पर इंडस्ट्री की ड्राम क्वीन राखी सावंत ने का रिएक्शन सामने आया है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ,राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की 'देशी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाई हुईं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें साइडलाइन कर दिया गया था। कोई भी उन्हें फिल्मों में काम देने को तैयार नहीं था, जिसकी वजह से उन्होंने हॉलीवुड का रुख कर लिया। वहीं, इस मामले पर इंडस्ट्री की ड्राम क्वीन राखी सावंत ने का रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन


'यूएस जाने के बाद याद आया यह सब'
राखी ने एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा के इस बयान को लेकर अपना मत पेश किया है। उन्होंने कहा है कि वह इस मामले में इतना लेट क्यों बोल रही है। पहले जब वह इंडस्ट्री में काम कर रही थीं तो क्यों नहीं बोलीं। मैं किसी का साथ ना देकर सच बात करूंगी। आई लव प्रियंका वह मेरी अच्छी दोस्त हैं। उनकी मां से भी मेरे अच्छे रिश्ते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इतनी सारी फिल्में की और इतने सारे अवॉर्ड्स मिले तब उन्होंने कुछ क्यों नहीं बोला। आज जब वह यूएस में जाकर बस गई हैं तब जाकर वह अब यह  क्यों बोल रही हैं।

बॉलीवुड को लेकर प्रियंका ने कही थी यह बात
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट शो में इस बात का खुलासा किया था कि एक्ट्रेस को बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत परेशान किया जा रहा था। कोई उन्हें अपनी फिल्म में काम नहीं दे रहा था। उनके खिलाफ पॉलिटिक्स की जा रही थी, जिससे तंग आकर वह बॉलीवुड को छोड़कर यूएस में जा बसी। उनका यह खुलासा काफी चौंका देने वाला था। एक्ट्रेस की बात पर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनके साथ इतना बुरा व्यवहार किया गया था।

यह भी पढ़ें-   Adah Sharma: द केरल स्टोरी में काम करने को लेकर अदा शर्मा का खुलासा, बोलीं- कई रात तक नहीं आई नींद
विज्ञापन
विज्ञापन



  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें