सार
राखी सावंत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हिंदुस्तानी भाऊ पर खूब गुस्सा कर रही हैं, उन भड़क रही हैं। दरअसल, हाल ही में हिंदुस्तानी भाऊ ने डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान के खिलाफ अपशब्द कह दिए थे। इसकी वजह फराह का होली को लेकर किया गया बयान था। आखिर क्या है ये पूरा मामला? और राखी ने हिंदुस्तानी भाऊ को वीडियो में क्या कहा, जानिए?
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह फराह खान को सपोर्ट करती दिख रही हैं। साथ ही हिंदुस्तानी भाऊ को खरी-खोटी सुना रही हैं। पुलिस से भी शिकायत कर रही हैं कि वह हिंदुस्तानी भाऊ पर भी एक्शन ले। क्या है ये पूरा मामला विस्तार से जानिए।
हिंदुस्तानी भाऊ पर नाराज दिखीं राखी
राखी सावंत अपने वीडियो में हिंदुस्तानी भाऊ को कहती दिखती हैं, ‘भाऊ तुम्हारी इज्जत करती हूं, लेकिन फराह मैम को अपशब्द क्यों बोल रहे हो। मुंबई सिर्फ तुम्हारा नहीं है, सबका है। तुम हो कौन, जो सबको अपशब्द कह रहे हो।’ वीडियो में राखी, हिंदुस्तानी भाऊ को चेतावनी भी देती हैं कि वह अगर उनकी इज्जत करना छोड़ देगी तो सारी पोल खोलकर रख देगी।’
पुलिस से एक्शन लेने की मांग
राखी सावंत वीडियो में पुलिस को भी हिंदुस्तानी भाऊ पर एक्शन लेने को कहती है। वह कहती हैं, ‘पुलिस सिर्फ सेलिब्रिटीज को ही समन भेजती है। क्या हिदुस्तानी भाऊ जो अपशब्द बोल रहा है, उस पर एक्शन नहीं होगा।’ दरअसल, राखी सावंत को भी स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो में शामिल होने के कारण, पूछताछ के लिए महाराष्ट्र साइबर सेल ने समन भेजा था। जल्द ही राखी से भी पूछताछ होगी।
ये खबर भी पढ़ें: Rakhi Sawant: 'हम तो व्हाइट कॉलर हैं, कोई गुनाह नहीं किया', साइबर सेल से मिले समन पर राखी सावंत की प्रतिक्रिया
ये है पूरा मामला
बीते गुरूवार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।इसमें फराह खान यह कहती दिख रही हैं कि जितने भी छपरी होते हैं उनका मनपसंद त्योहार होली ही होता है। इस टिप्पणी को लेकर लोग उनसे नाराज हो गए। फराह खान की टिप्पणी पर बिग बॉस 13 के प्रतियोगी रहे हिंदुस्तानी भाऊ ने उनके नाम पर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। साथ ही फराह खान को सोशल मीडिया पर भी हिंदुस्तानी भाऊ ने काफी कुछ सुनाया है।