फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत और एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी के बीच सुलझा विवाद, हाईकोर्ट ने रद्द की एफआईआर

Wed, 15 Oct 2025 05:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rakhi Sawant Marriage Dispute Resolved: राखी सावंत ने अपने एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी पर धमकी, उत्पीड़न के अलावा कई आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन दोनों ने आपसी सहमति से विवाद को सुलझा लिया है। ऐसे में हाई कोर्ट ने दोनों की एफआईआर को खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन
राखी सावंत-आदिल दुर्रानी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को एक्ट्रेस राखी सावंत और पूर्व पति आदिल दुर्रानी द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायतों को खारिज कर दिया। दरअसल, दोनों ने आपसी सहमति से विवाद को सुलझा लिया है। 

विज्ञापन


कोर्ट ने रद्द की एफआईआर 
पीटीआई की खबर के अनुसार न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और संदेश पाटिल ने कहा, ‘आपसी सहमति से हुए समझौते को देखते हुए, एफआईआर को लंबित रखने की कोई जरूरत नहीं है। एफआईआर और उसके बाद के आरोपपत्र रद्द किए जाते हैं।’ अदालत ने कहा कि वैवाहिक विवादों के कारण एफआईआर दर्ज की गई थी।

कोर्ट में मौजूद थीं राखी सावंत 
कोर्ट ने जब यह फैसला सुनाया तो राखी सावंत और दुर्रानी दोनों अदालत में मौजूद थे। उन्होंने कोर्ट को बताया कि एफआईआर रद्द करने पर कोई आपत्ति नहीं है। बताते चलें कि राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी पर आपराधिक धमकी, उत्पीड़न और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था। जबकि आदिल ने आरोप लगाया था कि राखी सावंत ने उनके अश्लील वीडियो वायरल करके छवि को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।  

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘फेंकना बंद करो तान्या मित्तल’, बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट्स पर राखी सावंत ने कसा तंज 
विज्ञापन


शादी के एक साल बाद अलग हो गए थे राखी और आदिल 
राखी सावंत ने साल 2022 में इस्लामी रीति-रिवाजों के अनुसार आदिल दुर्रानी से शादी की थी। लेकिन फरवरी 2023 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की। इसके बाद एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें