बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हर दिन किसी न किसी वजह से वह लाइमलाइट में आ ही जाती हैं। एक्ट्रेस आज कल ज्यादातर अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी खान के साथ नजर आती हैं। दोनों अक्सर साथ धूमते हुए पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाते हैं। इस बीच हाल ही में यह कपल एक अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत करने पहुंचा जहां दोनों ने कुछ ऐसा कर दिया कि हर ओर उन्हीं की चर्चा होने लगी।
एक दूसरे को किया किस
दरअसल, आदिल और राखी एक कार्यक्रम में साथ पहुंचे थे जहां कैमरे देखते ही दोनों एक दूसरे को किस करने लगे। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे को प्यार से कैसे बार बार किस कर रहे हैं। वीडियो में आदिल डॉर्क पर्पल कलर का सूट पहने हुए हैं जबकि राखी ब्राउन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं।
रितेश संग टूट चुका है रिश्ता
बता दें कि राखी सावंत का नाम कई लोगों से जुड़ चुका है। हाल ही में उन्होंने रितेश से अलग होने का एलान किया था। उससे पहले एक्ट्रेस ने दावा किया था कि उन्होंने रितेश से शादी की थी। दोनों की जोड़ी एक साथ बिग बॉस में भी नजर आई थी। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और दोनों की राहें जुदा हो गईं। फिलहाल अब राखी आदिल को इन दिनों डेट कर रही हैं। आदिल एक बिजनेसमैन हैं। कुछ समय पहले दोनों को दुबई में एक साथ छुट्टियां मनाते देखा गया था। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।