उर्फी जावेद हमेशा अपने बोल्ड कपड़ों की वजह से ट्रोल होती रहती हैं, हालिया वायरल हो रही वीडियो में भी वह ब्लैक कलर की नेट साड़ी और ब्रालेट ब्लाउज में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्हें अब्दु रजाक से बातचीत करते देखा जा सकता है। जिसके बाद यूजर्स ने एक बार फिर से उर्फी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
छोटे पर्दे पर कभी बतौर एक्ट्रेस काम करने वाली उर्फी जावेद आज भले ही टीवी सीरियल्स में नजर नहीं आती हैं लेकिन वह हमेशा अपने अतरंगी और बोल्ड फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उनका हर एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल होता है। वह आए दिन अपने लुक की वजह से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। आज उर्फी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह एक इवेंट में सिंगर अब्दु रोजिक से बात करती नजर आ रही हैं। बता दें तजाकिस्तान के रहने वाले अब्दु रोजिक 18 साल के हैं, लेकिन उनका कद 5 साल के बच्चे की तरह है। वह अपनी गायकी के साथ ही क्यूटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। फिलहाल उर्फी का उनसे बात करना यूजर्स को बिलकुल रास नहीं आ रहा है। जिसकी वजह से एक बार फिर से उर्फी ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
अब्दु रोजिक से बात करने पर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद
इवेंट के दौरान उर्फी जावेद को हमेशा की तरह बोल्ड कपड़ों में देखा गया। वह ब्लैक कलर की नेट साड़ी और ब्रालेट ब्लाउज में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्हें अब्दु रजाक से बातचीत करते देखा जा सकता है। ये वीडियो वायरल भियानी नाम के पैपराजी पेज से साझा किया गया है, जिसे देखने के बाद हमेशा की तरह नेटिजन्स उर्फी पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "खुद के साथ बच्चों का फ्यूचर खराब कर रही है", वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- "यह निश्चित रूप से पागल हो गई है"।
बयानों की वजह से भी सुर्खियां बटोरती हैं उर्फी
उर्फी जावेद हमेशा ही अपने कपड़ो की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं, इसके साथ ही अपने बेबाक बयानों की वजह से भी कई बार उन्हें ट्रोल किया जाता है। हालांकि उर्फी जावेद इन सारो बातों का मुंहतोड़ जवाब तो देती ही हैं और ट्रोलर्स की परवाह न करते हुए, वह हर दिन अपने लुक के साथ कुछ न कुछ नया प्रयोग करती रहती हैं।