फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 की उम्र में शादी करने पर राखी गुलजार ने किया आमिर का समर्थन, इस हॉलीवुड स्टार का उदाहरण देकर कही ये बात

Sun, 07 Jun 2026 12:41 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan and Gauri Marriage: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जल्द ही अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसपर दिग्गज अभिनेत्री राखी गुलजार ने भी अपना समर्थन दिया है। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
राखी गुलजार और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खबरों के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई 2026 को शादी करेंगे। आमिर खुद पहले ही इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं और अब उन्होंने शादी की तारीख भी कन्फर्म कर दी है। 60 साल की उम्र में शादी करने पर कई लोग उनपर सवाल खड़े कर रहे थे। अब इस मामले पर एक्ट्रेस राखी गुलजार ने भी अपनी राय रखी है। 

विज्ञापन

आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया

शादी पर क्या बोलीं राखी गुलजार
हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री राखी गुलजार ने भी आमिर की इस नई शुरुआत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि वह फिल्म इंडस्ट्री की खबरों से ज्यादा जुड़ी नहीं रहतीं और न ही उन्होंने आमिर के साथ काम किया है, लेकिन वह उन्हें एक सच्चा और ईमानदार इंसान मानती हैं।

राखी ने खास तौर पर इस बात की तारीफ की कि आमिर अपने दोनों एक्स वाइव्स रीना दत्ता और किरण राव के साथ आज भी अच्छी दोस्ती निभा रहे हैं।

आमिर खान-गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया

60 साल की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?
आमिर की तीसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं, लेकिन राखी गुलजार इससे सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘60 साल की उम्र में शादी करने में क्या गलत है? रॉबर्ट डी नीरो दो बार शादी कर चुके हैं और अब वह अपनी पार्टनर टिफनी चेन के साथ रिलेशनशिप में हैं, जिनके साथ उनकी 2023 में एक बेटी भी हुई है। उन्होंने 80 साल की उम्र के बाद बच्चा किया। शादी में खुशी का उम्र से कोई लेना-देना नहीं होता। मैंने भी गुलजार से शादी तब की थी जब वह लगभग 40 साल के थे।’ 

विज्ञापन

गौरी स्प्रैट, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर और गौरी की लव-स्टोरी
आमिर खान ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वह इस समय अमेरिका में हैं और शादी की खबर बिल्कुल सच है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें और गौरी को लगता है कि वे अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें- 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘पेद्दी’, शनिवार को किया इतना कलेक्शन

दिलचस्प बात यह है कि आमिर ने 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार गौरी स्प्रैट को दुनिया के सामने इंट्रोड्यूस किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों एक-दूसरे को करीब 25 साल से जानते हैं, लेकिन डेढ़ साल पहले ही दोबारा करीब आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें