फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक और सुजैन के रिश्ते पर राकेश रोशन का बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी जानते हैं कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान तलाक लेकर आधिकारिक तौर पर अलग हो चुके हैं। दोनों के तलाक की खबर ने इनके प्रशंसकों से लेकर बॉलीवुड तक को सन्न कर दिया था।
विज्ञापन


कारण इन दोनों का रिश्ता लोगों के लिए मिसाल था और दोनों ने लंबे अफेयर के बाद शादी की राह पकड़ी थी। तलाक के बाद दोनों ने ही मीडिया से दूरी बनानी शुरू कर दी थी।

इन दोनों के तलाक की वजह पहले तो अर्जुन रामपाल को बताया गया था जो कि सुजैन के अच्छे दोस्त हैं। लेकिन अर्जुन ने इन खबरों को जमकर खंडन किया था।

लेकिन अब ‌ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने ऋतिक और सुजैन के रिश्तों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

अभी भी दोनों साथ -साथ हैं

लेकिन अगर खबरों की माने तो ऋतिक के पापा राकेश रोशन ने खुलासा किया है कि भले ही दोनों का तलाक हो चुका हो लेकिन दोनों अभी भी साथ हैं।

​दरअसल राकेश रोशन ने यह बात अपने एक हालिया साक्षात्कार के दौरान​ कही है। उन्होने कहा​, "लड़ाई झगड़े किस घर में नहीं होते मीडिया ने इस मामले को और बढा दिया।

हर कोई अपनी तरफ से डुग्गू की जिन्दगी में दखल देने की कोशिश कर रहा है वहीं उसकी निजी जिन्दगी की बातें कर रहा है जो कि सही नहीं है।​"​

​यहाँ तक कि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दोनों के बीच अनबन ​हुई, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि दोनों पूरी तरह से एक दूसरे से अलग हो गए हैं।​

राकेश ने बताया​, "जिन्दगी में उतार-चढ़ाव आते है। डुग्गू और सुजैन अभी भी एक दूसरे के साथ हैं। उनके अलग होने की खबर महज अफवाह है। मुझे लगता है कि अब लोगों को उनकी निजी जिंदगी के बारे में बातें करना छोड़ देना चाहिए।​"​
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें