फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakesh Roshan: राकेश रोशन का खुलासा, कैसे जीतेंद्र-प्रेम चोपड़ा-जैकी श्रॉफ ने मनाया उनके 76वें जन्मदिन को खास

Wed, 10 Sep 2025 03:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan Father 76th Birthday Special: राकेश रोशन ने अपने 76वें जन्मदिन की खुशी दोस्तों और परिवार के साथ मनाई। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया कि कैसे जीतेंद्र, प्रेम चोपड़ा और जैकी श्रॉफ ने उनका जन्मदिन मनाया।
 
विज्ञापन
राकोश रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@rakesh_roshan9
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन ने 6 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में उनके करीबी दोस्त जीतेंद्र, प्रेम चोपड़ा, जैकी श्रॉफ और परिवार के लोग शामिल थे। राकेश ने अपने दोस्त बावाजी को इस दिन को खास बनाने के लिए खास तौर पर धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

 

राकेश रोशन का पोस्ट
राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'बावाजी को मेरे 76वें जन्मदिन को इतना खास बनाने के लिए खास धन्यवाद। परिवार, दोस्त, हंसी और प्यार - ये अनमोल हैं।' तस्वीरों में राकेश अपने दोस्तों के साथ खुशी से पोज देते और ग्रुप सेल्फी में थम्स-अप करते नजर आए। इनमें प्रेम चोपड़ा सहित कई सितारे दिखे।

राकेश रोशन का करियर
राकेश रोशन ने जैकी श्रॉफ के साथ 'काला बाजार' और 'किंग अंकल' जैसी फिल्मों में काम किया है। 'काला बाजार' में जैकी ने अनिल कपूर और कादर खान के साथ अभिनय किया था, जबकि 'किंग अंकल' में जैकी, शाहरुख खान और अनु अग्रवाल के साथ थे। राकेश ने इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण दोनों किया था। इसके अलावा, राकेश ने प्रेम चोपड़ा के साथ 'नफरत', 'दिल और दीवार' और 'हाथकड़ी' में काम किया। उनकी पहली निर्देशित फिल्म 'खुदगर्ज' थी, जिसमें जीतेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, गोविंदा, भानुप्रिया और अमृता सिंह थे।
विज्ञापन

राकेश के जन्मदिन पर ऋतिक का पोस्ट
राकेश को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर फैंस से ढेर सारी बधाइयां मिलीं। उनके बेटे और अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी अपने पिता के बचपन की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं और एक भावुक नोट लिखा। ऋतिक ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो पापा। मेरे अंदर लचीलापन और ताकत देने के लिए धन्यवाद। आपने मुझे मुश्किलों में भी मजबूत रहना सिखाया। आप मेरे सबसे अच्छे शिक्षक हैं। मैं आपका बेटा होने पर गर्व करता हूं और आपसे बहुत प्यार करता हूं।'

यह भी पढ़ें: Vayuputra: चंदू मुंडेटी की आगामी 3D एनिमेशन फिल्म का नाम 'वायुपुत्र', सेलेब्स ने दी बधाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें