फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakesh Roshan: करण अर्जुन के लिए सलमान नहीं थे पहली पसंद, रियलिटी शो में राकेश रोशन ने किया दिलचस्प खुलासा

Sat, 25 Mar 2023 05:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राकेश ने खुलासा किया कि साल 1995 में आई करण अर्जुन के लिए उनकी पहली पसंद अजय देवगन थे, लेकिन किसी कारण वह इस किरदार को नहीं निभा सके।
विज्ञापन
राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता से फिल्म निर्माता-निर्देशक बने राकेश रोशन ने अब तक कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। हाल ही में वह सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल शो पर मेहमान के रूप में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी फिल्मों से जुड़े कई राज लोगों के सामने खोले। शो के दौरान उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म करण अर्जुन के बारे में भी बताया। 

यह भी पढ़ें-  Shahrukh-Deepika: शाहरुख-दीपिका से फैन ने पूछा 'डिंपल' को लेकर सवाल, दिल जीत लेगा 'पठान' का मजेदार जवाब
विज्ञापन

राकेश ने किया दिलचस्प खुलासा

राकेश ने खुलासा किया कि साल 1995 में आई इस फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद अजय देवगन थे, लेकिन किसी कारण वह इस किरदार को नहीं निभा सके और यह फिल्म सलमान खान के पास चली गई। इस स्पेशल एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी डाला है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, ''जानिए राकेश रोशन जी की मूवीज की कई अनसुनी कहानियां।'' वीडियो में राकेश को कहते हुए सुना जा सकता है कि करण अर्जुन में पहले सलमान की जगह अजय देवगन थे, लेकिन किसी वजह से वह इस फिल्म में काम नहीं कर सके। साथ ही वह यह भी बताते दिख रहे कि फिल्म इस का नाम पहले कायनात था।''

यह भी पढ़ें- MM Keeravaani: ऑस्कर अवॉर्ड लेते ही गुनीत मोंगा को हुई थी सांस लेने में दिक्कत, कीरावनी ने खुलासा कर ली चुटकी
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरहिट रही थी करण अर्जुन

बता दें कि करण अर्जुन के रोल में सलमान और शाहरुख नजर आए थे। फिल्म में दोनों का डबल रोल था। दिलचस्प बात यह है कि सलमान के किरदार का दूसरा नाम अजय था। यह पुनर्जन्म की कहानी थी और राखी उनकी मां की भूमिका में थी। इसमें काजोल और ममता कुलकर्णी लीड एक्ट्रेस थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके अलावा इसने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे। राकेश अब कृष 4 के बतौर निर्देशक वापसी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि इस फिल्म से जुड़ा कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें