बॉलीवु़ड के शानदार कलाकार और फिल्ममेकर राकेश रोशन ने अपनी फिल्म 'कोई मिल गया' को रिलीज हुए 15 साल बीत जाने के बाद इस फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। यह बात जानकर सिनेप्रेमी सहित ऋतिक रोशन के फैंस भी हैरान रह जाएंगे। जी हां फिल्म 'कोई मिल गया' ने हाल ही में अपने 15 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर राकेश रोशन ने खुलासा किया है कि उन्हें इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा आमिर खान अभिनीत फिल्म से मिली।
मीडिया से बात करते हुए राकेश रोशन ने कहा- 'साल 2001 में आई आमिर खान की फिल्म 'लगान' को देखकर मुझे 'कोई मिल गया' बनाने की प्रेरणा मिली। 'लगान' को देखने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मुझे भी कुछ हटकर सोचना चाहिए।' राकेश रोशन ने अपनी बात को विस्तार से बताते हुए कहा है- 'जब मैंने फिल्म 'लगान' को देखा तो मुझे लगा कि मैं ऐसी फिल्म नहीं बना सकता। लेकिन मैंने यह तय कर लिया था कि मुझे भी मुख्यधारा से थोड़ा हटकर सोचना चाहिए। इसके बाद मैंने फिल्म कोई मिल गया बनाई।'