सुनैना ने किया दिलचस्प खुलासा
सुनैना को ऋतिक पर है पूरा भरोसा
सुनैना ने कहा, "मेरे लिए यह सोचना अभी भी अभिभूत करने वाला है कि मेरा भाई अब निर्देशक बन रहा है। मैंने पापा को कभी रोते नहीं देखा, इसलिए यह मेरे लिए बहुत भावुक पल था।" इस बातचीत में सुनैना ने कहा कि उन्हें अपने भाई पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि ऋतिक जब अपने पिता के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करते थे, तब भी वह सीन में बदलाव के सुझाव देते थे। सुनैना ने गर्व से कहा, "मुझे यकीन है कि वह एक शानदार निर्देशक बनेंगे। वह हमेशा से रचनात्मक रहे हैं और उनके सुझाव पापा को भी प्रभावित करते थे।"
'कृष 4' में निर्देशन की दुनिया में कदम रखेंगे ऋतिक
इस साल की शुरुआत में राकेश रोशन ने घोषणा की थी कि 'कृष 4' का निर्देशन ऋतिक करेंगे। खबरों की मानें तो 'कृष 4' में प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर ऋतिक के साथ नजर आ सकती हैं। फैंस इस जोड़ी को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग 2026 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों और इंडस्ट्री में जबरदस्त उत्साह है।
इस फिल्म में जल्द आएंगे नजर
'कृष 4' के अलावा ऋतिक इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'वॉर 2' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। 'वॉर 2' 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है। यह यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है।