फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakesh Pandey Death: दिग्गज अभिनेता राकेश पांडे का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 77 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Sat, 22 Mar 2025 04:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rakesh Pandey Passed Away: मशहूर भोजपुरी और हिंदी फिल्म औरअभिनेता राकेश पांडे का निधन हो गया। अभिनेता ने मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
राकेश पांडे - फोटो : एक्स:@artanupam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rakesh Pandey Passed Away: भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता राकेश पांडे का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार, 21 मार्च की सुबह मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में अंतिम सांस ली। अभिनेता 77 वर्ष के थे। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी नींद में ही मौत हो गई।

विज्ञापन

अभिनेता का अंतिम संस्कार
रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता ने सुबह 8:50 बजे मुंबई के जुहू स्थित आरोग्यनिधि अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा था। अभिनेता अंतिम संस्कार शास्त्री नगर श्मशान घाट पर किया गया, जिसमें परिवार और करीबी परिचित मौजूद थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटी जसमीत और एक पोती हैं।
Shah Rukh Khan: मैच से पहले शाहरुख ने बढ़ाया केकेआर का हौसला, टीम से की मुलाकात

अभिनेता का फिल्मी करियर
मनोरंजन उद्योग में राकेश पांडे की यात्रा बासु चटर्जी की सारा आकाश (1969) से शुरू हुई, एक ऐसी फिल्म जिसने न केवल उन्हें एक होनहार अभिनेता के रूप में पेश किया, बल्कि उन्हें प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुरस्कार भी दिलाया। फिल्मों में अपनी पहचान बनाने से पहले वह रंगमंच से जुड़े थे और उन्होंने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) पुणे और बाद में भारतेंदु अकादमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स से प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
Malini Awasthi: ‘पंचायत’ सीरीज ही नहीं ‘एनिमल’ में भी छाया लोकगीत, गायिका ने कहा- ‘लोग इसे आज भी गा रहे हैं’
विज्ञापन

राकेश की बेहतरीन फिल्में
अपने शुरुआती करियर के दौरान राकेश पांडे आईपीटीए (भारतीय जन नाट्य संघ) से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने अपनी कला को निखारा। राकेश पांडे को आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'द राइज ऑफ सुदर्शन चक्र' में देखा गया था। वह इंडियन, दिल चाहता है, बेटा हो तो ऐसा, चैंपियन, बेटा हो तो ऐसा, अमर प्रेम, हिमालय से ऊंचा और कई अन्य बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।
Depression: अमाल मलिक से लेकर शाहरुख खान तक डिप्रेशन से जूझे ये कलाकार, जानिए क्या रहीं इनकी वजहें 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें