फिल्म का प्रोमो
फिल्म का प्रोमो अक्षय कुमार ने जारी किया। प्रोमो जारी करने के साथ ही 'केसरी चैप्टर 2' के टीजर की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया। बात करें प्रोमो की तो वीडियो में लिखा है कि साहस को दिखाती एक क्रांति। केसरी चैप्टर 2। वहीं, प्रोमो साझा करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ लड़ाइयां हथियारों से नहीं जीती जातीं।'
फिल्म के कलाकार और रिलीज डेट
'केसरी 2' में अक्षय के अलावा आर. माधवन और अनन्या पांडे प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। 'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पहले भाग 'केसरी' ने शुक्रवार, 21 मार्च को अपनी रिलीज के छह साल पूरे किए। फिल्म ने ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख सैनिकों की वीरता की कहानी बताई थी, जिन्होंने 1897 में 10,000 अफगान आदिवासियों के खिलाफ सारागढ़ी की रक्षा की थी।