फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या वामिका गब्बी ने राजपाल यादव को किया था इग्नोर? एक्टर ने किया सच्चाई का खुलासा, कहा- ‘25 साल के करियर…’

Thu, 09 Apr 2026 11:18 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhooth Bangla: हाल ही में राजपाल यादव और वामिका गब्बी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वामिका राजपाल को इग्नोर करती नजर आ रहीं हैं। अब राजपाल ने इसपर सफाई दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
राजपाल यादव और वामिका गब्बी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार, राजपाल यादव और वामिका गब्बी के साथ अन्य कलाकार इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इन सबके बीच कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे थे, जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि वामिका राजपाल को इग्नोर कर रही हैं। अब इन वीडियोज को लेकर राजपाल ने खुलकर बात की है। 

वायरल वीडियो पर क्या बोले राजपाल

जूम के साथ बातचीत में राजपाल ने इन बातों को खारिज किया और इनके पीछे की कहानी बताई। उन्होंने कहा, ‘ये कैसे होता है कि जैसा आपका कैमरा एंगल होता है, मैं वहां किसी दूसरे को कर रहा हूं, वो बेचारी किसी दूसरे को कर रही है, लेकिन वो कैमरा एंगल ऐसा लगा।’ 

विज्ञापन

लोगों को इसमें भी एंटरटेनमेंट ढूंढना है
उन्होंने आगे कहा, ‘जैसे हम लोग सीन बनाते- तुम वहां खड़े हो जाओ, मैं यहां हो जाता हूं और लड़किया बीच में खड़ी हो जाएंगी, वैसे ही अक्षय पाजी के साथ तीन लड़किया खड़ी हैं। लेकिन अगर लोगों को इसमें भी एंटरटेनमेंट ढूंढना है, तो उसमें कोई दिक्कत नहीं है। हम ईमानदारी से वामिका, अक्षय पाजी और इन सब पर खूब हंस चुके हैं।’

सबके साथ काफी अच्चा रिश्ता है
राजपाल यादव ने आगे यह भी बताया कि वे सबके साथ काफी अच्चा रिश्ता शेयर करते हैं और कोई फॉर्मेलिटी नहीं है। उन्होंने इस बात को माना कि कोई अगर दूर से मुझे देख रहा है, तो वो गलत तरीके से चीजें ले सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके 25 साल के करियर में उन्हें कभी इग्नोर्ड फील नहीं हुआ।  

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी, तब्बू और मिथिला पालकर जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें