फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajpal Yadav: 'कलाकार घोड़े की तरह हैं, निर्देशक किसी घुड़सवार की तरह उन्हें दिशा देते हैं', बोले राजपाल यादव

Thu, 31 Oct 2024 10:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता राजपाल यादव 1 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने फिल्मों में कालाकारों और निर्देशकों की भूमिकाओं पर बात की।
विज्ञापन
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajpalofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राजपाल यादव अपने कॉमेडी किरदारों के जरिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुए हैं। उन्होंने हंगामा, मुझसे शादी करोगी, गरम मसाला, चुप चुप के, भूल भुलैया और पार्टनर जैसी चर्चित फिल्मों में दर्शकों को खूब हंसाया है। एक्टर अब कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार पर खुशी जताई। साथ ही फिल्मों में कालाकरों और निर्देशकों की भूमिका पर भी बात की।

विज्ञापन

राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajpalofficial
बोले- निर्माता पर करते हैं यकीन
राजपाल यादव का कहना है कि कलाकार घोड़े की तरह होते हैं। वहीं निर्देशक घुड़सवार की तरह होते हैं, जो एक कलाकार की परफॉर्मेंस को कंट्रोल करते हैं। यह ठीक ऐसे है, जैसे एक घुड़सवार  घोड़े को नियंत्रित करता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में राजपाल यादव ने कहा कि वे जब भी कोई नया प्रोजेक्ट साइन करते हैं तो फिल्म के निर्माता-निर्देशक के स्टाइल को अपनाते हैं और उस पर पूरा विश्वास करते हैं।
Deadpool And Wolverine: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार डेडपूल एंड वूल्वरिन, निर्माताओं ने किया रिलीज डेट का एलान

भूल भुलैया 3 में आएंगे नजर
भूल भुलैया 3 में राजपाल छोटा पंडित के रोल में नजर आएंगे। अपने किरदार पर उनका कहना है कि वे इस भूमिका से खुश हैं। बता दें कि कार्तिक आर्यन इसमें लीड रोल अदा करेंगे। उनके साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित हैं। राजपाल यादव ने सबसे पहले वर्ष 2007 में आई इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म में भूमिका अदा की थी। फिर 2022 में आए इसके सीक्वल में भी यह भूमिका दोहराई।
Singham Again-Bhool Bhulaiyaa 3: 'सिंघम अगेन'-'भूल भुलैया 3' को लगा बड़ा झटका, सऊदी अरब में रिलीज पर लगी रोक!
विज्ञापन

बोले- 'मैं हर तरह से फिट होने की कोशिश करता हूं'
राजपाल यादव ने हाल ही में प्रियदर्शन और अनीस बज्मी के फिल्म मेकिंग स्टाइल पर बात की। उन्होंने कहा कि हर निर्देशक का अपना विचार होता है। उन्होंने कहा, 'कलाकार घोड़े की तरह हैं। निर्देशक घुड़सवार की तरह हैं। घुड़सवार का मिशन होता है घोड़े को सही दिशा में लेकर जाना। सभी घोड़े एक जैसे होते हैं, लेकिन घुड़सवार के आसपास होते ही उनकी चाल बदल जाती है'। उन्होंने आगे कहा, 'प्रत्येक निर्देशक का अपना दृष्टिकोण होता है। यही बात फिल्मों को अलग बनाती है। जब भी मैं दो अलग-अलग निर्देशकों के साथ काम करता हूं, तो दोनों प्रकार की फिल्म निर्माण शैलियों में अच्छी तरह फिट होने की कोशिश करता हूं। यह मेरा कर्तव्य है'।
Diwali 2024: दीपिका पादुकोण से वरुण धवन तक, इस साल इन सितारों के घर आई लक्ष्मी, बिटिया के साथ रोशन हुई दिवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें