फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपाल यादव ने जेल के दिनों को फराह खान के साथ किया साझा, डायरेक्टर बोलीं- ‘तुम्हें बाहर देखकर खुशी हो रही है

Fri, 03 Apr 2026 04:31 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajpal Yadav Shares Jail Days Experience: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को कुछ वक्त दिल्ली के तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था। इन दिनों भी उनका यह केस कोर्ट में है। हाल ही में राजपाल यादव फराह खान के कुकिंग व्लाॅग में नजर आए। उन्होंने जेल में रहने के अपने अनुभव को साझा किया।
विज्ञापन
कुकिंग व्लॉग में राजपाल यादव और फराह खान - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपाल यादव और फराह खान बॉलीवुड में एक लंबा वक्त गुजार चुके हैं। कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के लिए राजपाल यादव से मिली। साथ में दोनों ने खाना बनाया। इस दौरान राजपाल यादव ने अपने करियर को लेकर कई बातें बताई। साथ ही चेक बाउंस केस के कारण जेल में रहने का अनुभव कैसा रहा, इस बारे में भी अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। जानिए, राजपाल यादव ने क्या कहा?

विज्ञापन


कैसा था राजपाल के लिए जेल का अनुभव?
फराह खान ने राजपाल यादव से जेल में रहने का अनुभव पूछा। इस पर अभिनेता ने कहा, ‘वहां भी कुछ फैंस मिले। लेकिन वहां पर सबके लिए नियम और अनुशासन एक जैसा है।’ यह बताते हुए राजपाल की आंखों में नमी थी। यह देखकर फराह खान ने कहा, ‘मुझे तुम्हें बाहर घूमते हुए देखकर खुशी हो रही है। मुझे इसी बात की सबसे ज्यादा खुशी है।’ 

इस फिल्म में दोनों ने किया था साथ काम 
व्लॉग वीडियो में फराह खान ने राजपाल को अपने भाई जैसा बताया। जब वह कोरियोग्राफर थीं तो फिल्म 'मस्त' में राजपाल यादव को भी एक गाने में उनके साथ काम करने का मौका मिला था। उस फिल्म का एक्सपीरियंस याद करके भी फराह और राजपाल खूब हंसे।

ये खबर भी पढ़ें: चेक बाउंस केस में कोर्ट ने राजपाल यादव को लगाई फटकार, अभिनेता बोले- ‘मुझे पांच बार और जेल भेज दें’ 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म 'भूत बंगला' में राजपाल यादव निभाएंगे खास भूमिका - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
जल्द ही रिलीज होगी राजपाल यादव की अगली फिल्म
राजपाल यादव की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस हॉरर-कॉमेडी में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और असरानी जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें