रजा ने दी मां को श्रद्धांजलि
रजा मुराद ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनकी मां उन्हें गोद में लिए हुए हैं, जब वे सिर्फ एक छोटे बच्चे थे। इस तस्वीर के साथ रजा ने कैप्शन में, 'आज मेरी दिवंगत मां लियाकत जहां बेगम की 98वीं जयंती है। उनकी गोद में जो बच्चा है, वह आपका दोस्त रजा मुराद है।'
मां के लिए लिखी खास बात
रजा मुराद ने इस तस्वीर के साथ लिखा कि मां जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने पुरानी कहावत दोहराई कि 'भगवान हर जगह नहीं रह सकते, इसलिए उन्होंने मां को बनाया।' उन्होंने आगे लिखा, 'दुनिया में सब कुछ मिल सकता है, लेकिन मां की जगह कोई नहीं ले सकता। निश्चित रूप से मां इस धरती पर भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद है।'
रजा मुराद का करियर
रजा मुराद ने 1972 में फिल्म ‘एक नजर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मुख्य रूप से पिता, चाचा और खलनायक की भूमिकाएं निभाई हैं। उनकी यादगार फिल्मों में ‘नमक हराम’, ‘प्रेम रोग’, ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘राम लखन’, ‘त्रिदेव’, ‘मोहरा’, ‘गुप्त’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने ‘जोधा अकबर’ में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने पंजाबी, तेलुगु फिल्मों और टीवी सीरियल ‘मधुबाला’ में भी अभिनय किया है। रजा मुराद अपनी भारी और गंभीर आवाज के लिए भी काफी मशहूर हैं।
यह भी पढ़ें: अजय देवगन फिल्म्स ने जारी किया बड़ा बयान, 'तान्हाजी' फेम निर्देशक ओम राउत का किया जिक्र; दी बड़ी जानकारी