अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'SVC 63' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पत्नी के जन्मदिन पर उन्होंने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा कैप्शन लिखा है। उन्होंने अपनी पत्नी को परिवार का हीरा बताया है।
राजपाल यादव को किस बात का गर्व है?
शनिवार को, 'भूल भुलैया' अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ एक बेहतरीन तस्वीर साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा 'माता-पिता, गुरु, मेरे अंदर के मनोरंजन कुमार और परम पिता परमेश्वर, परमात्मा रूपी ब्रह्मांड के बाद, अगर मेरी जिंदगी में किसी का सबसे बड़ा कर्ज है, तो वह है मेरी प्रिय राधा का। इस कर्ज को मैं हृदय से, खुशी-खुशी हमेशा के लिए स्वीकार करता हूं। इस बात पर गर्व भी महसूस करता हूं कि तुम मेरी जिंदगी में आई।'
राधा
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajpalofficial
मुश्किल वक्त में पत्नी ने राजपाल का दिया साथ
कॉमेडियन ने आगे लिखा 'जिंदगी की आपाधापी के हर मोड़ पर, हर मुश्किल घड़ी में, बिना आपा खोए, तुमने मेरा साथ कभी नहीं छोड़ा। मेरे साथ इतना सब कुछ सहने के बाद भी, तुमने मेरे परिवार के बच्चों को अच्छे से पढ़ा-लिखाया और उन्हें जिंदगी की सीख दी। ये सपना मेरा था लेकिन इसे पूरा तुमने किया। आज तक तुमने मुझसे अपने लिए कुछ भी नहीं मांगा, बाल्की अपना सब कुछ मेरे और मेरे परिवार की खुशियों के लिए न्योछावर कर दिया।'
राजपाल ने की पत्नी की तारीफ
राधा की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा 'सच कहूं तो आप हमारे परिवार में एक हीरा हैं। इस सबके लिए मैं जीवन भर तुम्हारा आभारी था, आभारी हूं और हमेशा आभारी रहूंगा। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं स्वीटहार्ट! हमेशा तुम्हें प्यार करता हूं, मेरी जान राधा!'
राजपाल यादव-राधा यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम
राजपाल यादव की कब हुई शादी?
- राजपाल यादव ने 1990 की शुरुआती दहाई में करुणा यादव से शादी की थी।
- बच्चे को जन्म देते हुए उनका 1991 में निधन हो गया।
- उनकी एक बेटी है, जिसका नाम ज्योति है।
- बाद में राजपाल यादव ने 2003 में राधा से शादी की।
- जिनसे उनकी दो बेटियां हैं। एक हर्षिता और दूसरी रेहांशी।
राजपाल यादव का वर्कफ्रंट
- राजपाल यादव जल्द ही फिल्म 'SVC 63' का हिस्सा होंगे।
- इस फिल्म में सलमान खान और नयनतारा जैसे कलाकार होंगे।