फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’
- फोटो : एक्स (ट्वीटर)
‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले दिन 75 लाख रुपये ही कमाए थे। लेकिन शनिवार को इस फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी दिखी है। फिल्म ने दूसरे दिन 2.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआत कलेक्शन है, रात भर में इसकी कमाई में इजाफा हो सकता है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 3.65 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या पहले पार्ट से बेहतर है कमाई
‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे दिन 2.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि इस फिल्म के पहले पार्ट यानी ‘द केरल स्टोरी(2023)’ ने दूसरे दिन 11 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह देखा जाए तो कमाई के मामले में ‘द केरल स्टोरी 2’ पहले पार्ट से पीछे रह गई है।
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सच्ची घटनाओं पर आधारित है कहानी
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स का दावा है कि इसकी कहानी असल घटनाओं पर आधारित है। कामाख्या नारायण सिंह निर्देशित फिल्म की कहानी में रिश्ते में धोखा और कथित धर्म परिवर्तन दिखाया गया है। इसमें तीन अलग-अलग राज्यों की कुछ युवा लड़कियों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में लीड रोल में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया जैसे एक्ट्रेस नजर आई हैं।
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द केरल स्टोरी 2’ क्या ‘ओ रोमियो’ का मुकाबला कर सकी?
इन दिनों थिएटर में तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ और शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ मौजूद है। इन फिल्मों से ‘द केरल स्टाेरी 2’ मुकाबला सिनेमाघरों में है। तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ ने रिलीज के नौवें दिन 44 लाख रुपये ही कमाए हैं। वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के 16वें दिन 1.1 करोड़ रुपये कमाए हैं।