फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राजपाल यादव का कोई रोल मॉडल है तो खुद राजपाल'

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी आने वाली फिल्म 'हो गया ना दिमाग का दही' के प्रमोशन के लिए राजपाल यादव अमर उजाला पहुंचे। उनके साथ ओमपुरी और फिल्म की डायरेक्टर फौजिया भी मौजूद थीं। इस दौरान फिल्म और अपनी जिंदगी से जुड़े कई सवालों के जवाब उन्होने दिए।
विज्ञापन


फिल्मी सितारों में किसको रोल मॉडल मानते हैं? इस सवाल पर राजपाल ने गब्बर के स्टाइल में कहा कि वो खुद अपने रोल मॉडल हैं। इस मौके पर इस हास्य कलाकार ने कहा कि जब आप किसी को रोल मॉडल मानते हैं तो उसी की तरह एक्टिंग करते हैं।

राजपाल ने कहा कि रोल मॉडल की नकल करते हुए एक्टर खुद को भूल जाते हैं। वो खुद अपना स्टाइल अपनानी चाहते हैं इसलिए किसी को रोल मॉडल नहीं मानते हैं।

हर गली मुहल्ले में दिलीप कुमार घूम रहे हैं

राजपाल यादव ने कहा कि बड़े कलाकारों को रोल मॉडल मानते हुए हुआ ये है कि हर जगह हमकों दिलीप कुमार दिख जाते हैं। हर कोई उनको अपनाने की कोशिश करता है। लेकिन इसमें कलाकार की अपनी प्रतिभा सामने नहीं आती।

उन्होने कहा कि नकल करने का सिलसिला बॉलीवुड में काफी पुराना है। चार्ली चैपलिन को राजकपूर ने अपनाया और राज कपूर साहब को अनिल कपूर ने। राजपाल यादव ने फिल्म में अपने रोल के बारे में बताया कि वो आने वाली फिल्म 'हो गया ना दिमाग का दही' में मसाला नाम के युवक का रोल निभा रहे हैं।

इस रोल के बारे में उन्होने बताया कि ये रोल फिल्म में उसी तरह है जैसे खाने में मसाले। फिल्म को चटपटा बनाने के लिए उनका रोल है। फिल्म में फीकापन ना आए वो इसीलिए हैं।
विज्ञापन

'पत्रकार और कलाकार तो कजिन हैं'

अमर उजाला ऑफिस मे राजपाल यादव ने काफी समय गुजारा। इस दौरान उन्होने कहा कि पत्रकार और कलाकार कजिन होते हैं। इसलिए उन्हे मीडिया के लोगों के साथ कोई परेशानी नहीं होती है। क्या मीडिया क्या कलाकारों से कुछ ज्यादा ही सवाल करती है? इस राजपाल ने ये बात कही।
राजपाल के साथ फिल्म की डायरेक्टर फौजिया भी मौजूद थीं। उन्होने कहा कि फिल्म में पांच बड़े कॉमेडियन के साथ काम करना बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि ओमपुरी, संजय मिश्रा, राजपाल यादवल और कादर खान जैसे कलाकार एक ही फिल्म में होना अपने आप में बड़ी बात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें