फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana: रणबीर से पहले कपूर खानदान के इस अभिनेता ने निभाया था श्रीराम का किरदार, फिल्म के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

Thu, 02 Apr 2026 06:16 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor Movie Ramayana: रणबीर कपूर को भी अपने करियर में प्रभु श्रीराम जैसे चर्चित भूमिका निभाने का अवसर मिला। लेकिन यह अवसर उनके परिवार के सदस्य और एक दिग्गज अभिनेता को वर्षों पहले ही मिल गया था। जानिए, कौन हैं वो अभिनेता और किस फिल्म ने में उन्होंने श्रीराम का किरदार निभाया था?

विज्ञापन
रणबीर कपूर से पहले कपूर खान के इस अभिनेता ने निभाया था श्रीराम का किरदार - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज हनुमान जयंती के अवसर पर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हुआ। श्रीराम की भूमिका में उनकी पहली झलक दर्शकों को पसंद आई है। रणबीर, कपूर खानदान में अकेले अभिनेता नहीं है, जिन्होंने भगवान राम का किरदार बड़े पर्दे पर निभाया है। लगभग 93 साल पहले कपूर खानदान के एक दिग्गज अभिनेता ने भी श्रीराम की भूमिका बड़े पर्दे पर निभाई थी। साथ ही उनकी फिल्म ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया था। 

कपूर खान के उम्दा और दिग्गज कलाकार ने निभाया था श्रीराम का किरदार 

विज्ञापन

साल 1933 में रिलीज हुई बंगाली फिल्म ‘सीता’ को देबाकी बोस ने निर्देशित किया था। फिल्म में सीता की भूमिका में उस जमाने की चर्चित अदाकारा दुर्गा खोटे थीं। वहीं भगवान राम की भूमिका में पृथ्वीराज कपूर थे। इस फिल्म ने उन्हें आम जनमानस के बीच खूब प्रसिद्धि दिलाई। लगभग 93 साल बाद पृथ्वीराज कपूर के पड़पोते फिलम ‘रामायण’ में प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाने वाले हैं। इस फिल्म के आज रिलीज हुए टीजर में रणबीर कपूर श्रीराम के रूप में नजर आए हैं। 

फिल्म ‘सीता’ ने बनाया था ये रिकॉर्ड 
पृथ्वीराज कपूर की फिल्म 'सीता' को ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी ने प्रोड्यूस किया था। 1934 में दूसरे वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘सीता’ फिल्म को एक ऑनरेरी डिप्लोमा मिला। किसी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली यह पहली भारतीय टॉकी फिल्म बन गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर - फोटो : यूट्यूब- World Of Ramayana
ये खबर भी पढ़ें: Ramayana Teaser: प्रभु श्रीराम के किरदार में जंचे रणबीर, मिली यश और साई पल्लवी की छोटी सी झलक; कहां रह गई कमी?

कब रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’? 
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम की भूमिका में होंगे। वहीं साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी। दक्षिण भारतीय अभिनेता यश को दर्शक रावण के किरदार में देखेंगे। 
हनुमान की भूमिका में सनी देओल, लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे और अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें