राजपाल यादव आगामी फिल्म प्रोजेक्ट्स से जुड़ी टीम के साथ
- फोटो : एक्स (ट्विटर)@rajpalofficial
किस तरह की होंगी आने वाली फिल्में?
राजपाल यादव इन आगामी फिल्मों के बारे में आगे कहते हैं, ‘यह किसी एक व्यक्ति का सपना नहीं है, बल्कि यह सबकी मिली-जुली कोशिश है। जब हम मिलकर यह नया अध्याय शुरू कर रहे हैं, तो मेरे साथ इतने शानदार लोगों का होना मेरे लिए सचमुच सौभाग्य और विनम्रता की बात है। सबकी दुआओं और सहयोग से, मुझे उम्मीद है कि हम कुछ ऐसा बना पाएंगे जो आने वाले कई वर्षों तक यादगार रहेगा।'
अभिनेता ने हालिया दिनों में की ये फिल्में
राजपाल यादव फिल्म ‘भूत बांग्ला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आए। दोनों ही फिल्मों में लीड रोल में अक्षय कुमार थे। इन कॉमेडी फिल्मों में राजपाल यादव ने खूब रंग जमाया।